Author: khabardastak

खबर दस्तक पटना :सुमित कुमार राउत जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आज पटना में एक बार फिर प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा के नेताओं के खिलाफ आरोपों की तीसरी किश्त जारी की। उन्होंने इस बार बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर कई बड़े खुलासे किए। उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए बताया कि स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल से किशनगंज के एमजीएम मेडिकल कॉलेज को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा दिलाने के नाम पर पच्चिस लाख रुपये की रिश्वत लेकर दिल्ली में अपनी पत्नी के नाम पर फ्लैट खरीदा। प्रशांत किशोर ने बताया…

Read More

खबर दस्तक दरभंगा: दरभंगा कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आयोजित ओरिएंटेशन प्रोग्राम “अभ्युदय- 2025” के अंतर्गत शुक्रवार को एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र की मुख्य वक्ता रहीं सुनीता हेल्देकर जो राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय सह कार्यवाहिका हैं। कार्यक्रम की शुरूआत कॉलेज के ऑडिटोरियम में हुई। इसमें सभी नवप्रवेशित छात्र-छात्राएं, फैकल्टी सदस्य एवं अन्य अतिथिगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सुनीता हेल्देकर जो मूलत: महाराष्ट्र के सांभा जिले से हैं, अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारतीय संस्कृति, नारी सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर अपने विचार रख चुकी हैं। उन्होंने अपने व्याख्यान में…

Read More

खबर दस्तक घोघरडीहा/मधुबनी : जमीन से जुड़ी बढ़ती समस्याओं को देखते हुए सरकार ने इसके समाधान के लिए अब राजस्व विभाग द्वारा राजस्व महा अभियान कार्यक्रम की शुरुआत की है। जो 16 अगस्त से 20 सितम्बर तक चलेगा। जिसमें घर घर जाकर जमाबंदी पंजी का वितरण और हलका वार शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें चार बिंदुओं पर विशेष जोर दिया गया है। पहला छूटी हुई जमाबंदी, दूसरा जमाबंदी में सुधार जो भी पहले गलती हुई है, उसको सुधार किया जाएगा, तीसरा नामांतरण दाखिल खारिज और चौथा है बंटवारा दाखिल खारिज। जो मृत व्यक्ति है, जिनको सरकार का लाभ नहीं मिल…

Read More

खबर दस्तक खजौली/मधुबनी : मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड के दतुआर गांव स्थित महामाया स्थान परिसर में ग्रामीणों के सहयोग से श्रद्धा व भक्ति के माहौल में शुक्रवार को वार्षिक विषहारा पूजन का आयोजन किया गया। महामाया स्थान में कई दशकों से परंपरा अनुरुप सम्पूर्ण ग्रामीणों के सहयोग से वार्षिक विषहरा पूजन का आयोजन किया जा रहा है। पूजा को लेकर दतुआर गांव सहित आस-पास के गांवों में हर्षोल्लास का माहौल बना हुआ था। पूजा को लेकर भव्य मेले का भी आयोजन किया गया। पूजा के दौरान जुटी भीड़ को देखते हुए विधिव्यवस्था को बनाए रखने हेतु पूजा समिति सहित…

Read More

खबर दस्तक जयनगर/मधुबनी : मधुबनी जिला के जयनगर के कमला रोड स्थित जयनगर चेंबर ऑफ कॉमर्स के सभागार में पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के दिशा निर्देश में पुलिस उपाधीक्षक, साइबर,मधुबनी के अंकुर कुमार एवं उनकी साईबर टीम द्वारा साइबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों को साइबर अपराधों से बचने के तरीकों और ऑनलाइन धोखाधड़ी से खुद को बचाने के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में जानकारी दी। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को साइबर अपराधों के बारे में जागरूक करना और उन्हें सुरक्षित ऑनलाइन लेनदेन करने…

Read More

खबर दस्तक मधुबनी : भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में फांसी को गले लगा कर अपनी कुर्बानी देने वाले वर्तमान भौगोलिक बिहार के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद रामफल मंडल जी की 101वीं जयंती के पुनीत अवसर पर मधुबनी नगर निगम के विस्तारित क्षेत्र वार्ड संख्या 38 बसुआरा में धानुक छात्रावास के निर्माण कार्य हेतु विगत बुधवार को स्थानीय पुण्यात्मा धर्मानुरागी स्व. लम्बोदर मंडल के सुपुत्रद्वय कौशल किशोर मंडल एवं शम्भूनाथ मंडल द्वारा अपनी दो कट्ठा पैतृक भू-दान कर वैदिक रीति से भूमिपूजन के उपरांत निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया, जिससे समाज में शिक्षा-जागृति की दृष्टि से काफी सकारात्मक भावना का…

Read More

खबर दस्तक मधुबनी : प्रो. शीतलांबर,संयोजक, मधुबनी विकास संघर्ष समिति सह पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि सात अगस्त को देर संध्या प्रस्तावित मधुबनी केंद्रीय विद्यालय को लेकर जिलाधिकारी मधुबनी से नौ सदस्यीय शिष्टमंडल ने मिलकर एक बृहद स्मारपत्र सौंपकर प्रस्तावित मधुबनी केंद्रीय विद्यालय जिला मुख्यालय या उसके दस पंद्रह किलोमिटर के परिधि में स्थापित करने का मांग रखा है। प्रो. झा ने जिलाधिकारी से हुई सकारात्मक वार्ता का जिक्र करते हुए कहा है कि मधुबनी विकास संघर्ष समिति ने जो मांगपत्र दिया है, उसे जिला प्रशासन स्वीकार किया है और कहा है कि…

Read More

खबर दस्तक मधुबनी : मधुबनी जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने गुरुवार देर शाम पिपरा घाट पुल निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुल निर्माण की धीमी प्रगति पर कड़ा असंतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कार्यपालक अभियंता, पुल निर्माण निगम को संबंधित संवेदक के विरुद्ध कारवाई करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर संभावित भारी भीड़ को देखते हुए रैंप निर्माण की मांग रखी। इस पर जिलाधिकारी ने नियमानुसार शीघ्र कारवाई का आश्वासन दिया। सतघरा पंचायत में नल जल योजना का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने पाया कि निजी भूमि विवाद…

Read More

ख़बर दस्तक मधुबनी : रक्षा बंधन के पावन अवसर पर प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के इस अनोखे बंधन में प्रशासन भी रंगा दिखाई दिया। शुक्रवार को संत जेवियर विद्यालय, राटी, मधुबनी की छात्राएं समाहरणालय पहुंचीं और जिलाधिकारी आनंद शर्मा की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें भाई समान सम्मान दिया। छात्राओं ने राखी के साथ अपने हाथों से बनी बापू की सुंदर पेंटिंग भी जिलाधिकारी को भेंट की।इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जनसेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ते रहने की कामना की।जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन, आत्मविश्वास…

Read More

खबर दस्तक मधुबनी : मधुबनी जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता के दरबार में जिलाधिकारी कार्यक्रम में जिले के विभिन्न सुदूर क्षेत्रों से आए परिवादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जन शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखकर समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रम में कुल 72 परिवादी अपनी शिकायतों के साथ जिलाधिकारी से मिले, जिनमें 50 आवेदन ऑफलाइन और 22 आवेदन ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त हुए। इस दौरान प्राप्त शिकायतों में भूमि विवाद, सड़क मरम्मत, विकास…

Read More