- तेजस्वी सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को दे रहे जानकारी
खबर दस्तक
मधुबनी :
36-मधुबनी विधानसभा क्षेत्र में राजद के निवार्तमान विधायक सह पूर्व उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने विधानसभा क्षेत्र के मधुबनी नगर के विभिन्न वार्डों में व्यापक जन संपर्क अभियान चलाया। उन्होंने कई वार्डों के मोहल्ले का दौरा किया और तेजस्वी यादव की प्राथमिकताओं के बारे में चर्चा की।
निवार्तमान विधायक श्री महासेठ ने तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन द्वारा किए जा रहे कार्यों और भविष्य की योजनाओं को आमजन के समक्ष रखा। उन्होंने बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों की समस्याओं को लेकर तेजस्वी यादव की प्राथमिकताओं की जानकारी दी। ग्रामीणों ने भी कई समस्याएं उनके सामने रखीं, जिनके समाधान का आश्वासन उन्होंने दिया।
उन्होंने कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है। जनता विकास, रोजगार और शिक्षा के मुद्दे पर एकजुट होकर राजद के पक्ष में खड़ी है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बनने वाली सरकार बिहार को नई दिशा देगी। मधुबनी विधानसभा के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी और मैं जनता के हर सुख-दुख में साथ खड़ा रहूंगा।
जनसंपर्क अभियान में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में चुनावी जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं में इस बात की खुशी झलक रही थी कि पार्टी ने एक ईमानदार और कर्मठ प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। स्थानीय लोगों के बीच राजद प्रत्याशी के समर्थन में बढ़ती भीड़ से महागठबंधन खेमे में नया उत्साह देखा जा रहा है।