अखंड भारत पूजन उत्सव के उपलक्ष में भारत माता का पूजन और आरती किया गया
खबर दस्तक
दरभंगा :
बृहस्पतिवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल दरभंगा परिवार की ओर से अखंड भारत दिवस उत्सव मनाया गया। राम जानकी मंदिर रामपुर रामगंज के प्रांगण में उक्त कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ जीवन लाल ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के विधि विधान के साथ तीन बार ओम एवं विजय महामंत्र श्री राम जय राम जय जय राम एकात्मता मंत्र के साथ हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर बिहार प्रांत के प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री शशि नाथ दास जी उत्तर बिहार प्रांत के प्रांत सेवा प्रमुख श्री अभय मिश्रा जी जिला अध्यक्ष डॉ गिरीश नंदन लाल,कार्य अध्यक्ष श्री मनीष सिंह राणा, जिला उपाध्यक्ष श्री विपिन दास जी उपस्थित हुए। वहीं इस कार्यक्रम का शुरुआत भारत माता का पूजन कर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करके किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत संजीव के द्वारा संगठन के विधि विधान के साथ शुरू किया गया। वहीं कार्यक्रम का मंच संचालन राजीव प्रकाश मधुकर शाह जिला मंत्री के द्वारा किया गया। स्वागत भाषण जिला के उपाध्यक्ष विपिन दास ने दिया वहीं मुख्य वक्ता के रूप में प्रांतीय विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष शशि नाथ दास जी ने कहा 14 अगस्त को देशभर में अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया जाता है। यह दिन केवल एक तारीख नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है।
इस दिन हम उस भारत को याद करते हैं जो एक समय अफगानिस्तान से लेकर म्यांमार तक और कश्मीर से लेकर श्रीलंका तक फैला था। यह वही भारत था जिसमें हमारी संस्कृति, परंपरा और जीवन मूल्य एक सूत्र में पिरोए हुए थे। अखंड भारत संकल्प दिवस हमें यह याद दिलाता है कि भौगोलिक विभाजन के बावजूद हमारी सांस्कृतिक एकता आज भी अटूट है। 14 अगस्त 1947 को हमारे देश ने विभाजन की विभीषिका देखी।
लाखों लोगों को अपना घर, अपनी जमीन और अपनी पहचान छोड़नी पड़ी। उस समय हुए दर्द और बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। वही इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद प्रांत के सेवा प्रमुख अभय मिश्रा ने कहा कि हिंदू समाज की मजबूती को बनाने के लिए संगठन विस्तार अति आवश्यक है जिला नगर प्रखंड खंड पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार का योजना संगठन का किया गया है। वह इस कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन जिला के कार्य अध्यक्ष मनीष सिंह राणा ने किया।
कार्यक्रम में रिंकू झा जिला मंत्री के द्वारा भारत माता पूजन आरती कर कार्यक्रम को विराम दिया गया। वही कार्यक्रम में उपस्थित विभाग संयोजक अविनाश राष्ट्रवादी जिला संपर्क प्रमुख जितेंद्र कुमार राय जिला गौ रक्षा प्रमुख विजय देव जिला अशोक संयोजक सुमित कुमार राय जिला सेवा प्रमुख कुणाल कुमार नगर शह संयोजक शेखर सोनी नगर गोरक्षा प्रमुख गौतम कुमार सिंह मिलन केंद्र प्रमुख विशाल कुमार आदित्य कुमार अंकित कुमार केशव कुमार आशीष कुमार अमन कुमार लाड साहब आदित्य भगवाधारी संतोष भगत मातृशक्ति सदस्य पूजा श्रीवास्तव दुर्गा वाहिनी पूजा कुमारी अंकिता कुमारी नेहा कुमारी केशव कुमार बादल कुमार राजेश बम बम एवं लगभग दर्जन कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए।