खबर दस्तक
दरभंगा:
दरभंगा कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आयोजित ओरिएंटेशन प्रोग्राम “अभ्युदय- 2025” के अंतर्गत शुक्रवार को एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र की मुख्य वक्ता रहीं सुनीता हेल्देकर जो राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय सह कार्यवाहिका हैं। कार्यक्रम की शुरूआत कॉलेज के ऑडिटोरियम में हुई। इसमें सभी नवप्रवेशित छात्र-छात्राएं, फैकल्टी सदस्य एवं अन्य अतिथिगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सुनीता हेल्देकर जो मूलत: महाराष्ट्र के सांभा जिले से हैं, अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारतीय संस्कृति, नारी सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर अपने विचार रख चुकी हैं। उन्होंने अपने व्याख्यान में कहा कि भारतीय संस्कृति केवल धार्मिकता नहीं, अपितु एक जीवनदृष्टि है, जो संतुलन, सह-अस्तित्व और आत्मिक उन्नति को प्रेरित करती है।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।