Author: khabardastak

खबर दस्तक रोहतास : जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में आज रोहतास के काराकाट विधानसभा अंतर्गत गोरारी स्टेडियम में ‘बिहार बदलाव जनसभा’ करने पहुंचे। जनसभा को संबोधित करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए विधानसभा चुनाव लड़ने के संबंध में चल रही खबरों पर जवाब दिया। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि अभी तक मैंने चुनाव लड़ने की कोई घोषणा नहीं की है। अगर पार्टी चाहेगी कि हम चुनाव लड़ें, तो मेरा मानना है कि या तो जन्मभूमि से लड़ना चाहिए या कर्मभूमि से। इस नाते ऐसा हुआ तो या तो…

Read More

खबर दस्तक मधुबनी डेस्क : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी न केवल एक बहुआयामी व्यक्तित्व के प्रखर राजनेता हैं, बल्कि उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक सहयोगी के रूप में मिथिला सहित बिहार के विकास में अनवरत तत्पर रहते हैं। यही कारण है कि बिहार का विकास देश के स्तर पर एक उदाहरण के रूप में स्थापित हुआ। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से औपचारिक भेंट करने के बाद मधुबनी के युवा नेता अभय अमन सिंह में उपरोक्त विचार व्यक्त किए।युवा नेता श्री सिंह ने सीएम नीतीश कुमार को मधुबनी से जुड़े दर्जनों विभिन्न विकास परियोजनाओं…

Read More

खबर दस्तक दरभंगा : रेलवे सुरक्षा बल ने रेल यात्रियों और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 1 सितंबर 2025 को दरभंगा के विभिन्न स्थानों पर एक व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को रेल यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना था। इस क्रम में दरभंगा पोस्ट और झंझारपुर आउटपोस्ट ने झंझारपुर-निर्मली रेलखंड पर तिलयुगा नदी के पास वार्ड संख्या 12 में ग्रामीणों और बच्चों के साथ बातचीत की। उन्हें रेलवे ट्रैक पार न करने, पत्थरबाजी न करने और रेलवे उपकरणों से छेड़छाड़ न करने के…

Read More

खबर दस्तक सीतामढ़ी : सीतामढ़ी जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रखने की दिशा में जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। जिला पदाधिकारी रिची पांडेय ने आयुष चिकित्सक श्वेता सिंह (अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मझौलिया, बथनाहा) पर लगातार अनुपस्थिति की शिकायतों की जांच कर कार्रवाई की है। प्राप्त शिकायतों और प्रतिवेदनों के आधार पर जांच में यह तथ्य सामने आया कि संबंधित चिकित्सक लंबे समय से कार्यस्थल से अनुपस्थित पाई जा रही थीं। इस पर न केवल स्थानीय जनमानस ने असंतोष जताया था, बल्कि पूर्व और वर्तमान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों ने भी उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। आरोपों के…

Read More

सीतामढ़ी जिले में मंगलवार का दिन सुरसंड प्रखंडवासियों के लिए ऐतिहासिक बन गया। लंबे इंतज़ार और मांग के बाद भिट्ठा मॉडल थाना की स्थापना का सपना साकार हुआ। पुपरी डीएसपी सुनीता कुमारी ने फीता काटकर इसका लोकार्पण किया। लोकार्पण के साथ ही थाना परिसर गहमागहमी से भर उठा, जहाँ पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण इस पल के साक्षी बने। उद्घाटन के बाद परिसर में संयुक्त रूप से पौधारोपण किया गया। डीएसपी ने स्वयं कुदाल उठाकर पौधा लगाया और कहा—“जैसे यह पौधा समय के साथ बढ़कर छाया देगा, वैसे ही यह थाना भी लोगों को सुरक्षा, विश्वास और…

Read More

खबर दस्तक आरा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को माँ की गाली देने के विरोध में बुधवार की शाम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताते हुए मशाल जुलूस निकाला। शहर के बड़ी मठिया से सदर विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में शुरू हुआ यह मसाल जुलूस विभिन्न मार्गो से गुजरता हुआ माता अरण्य देवी के मंदिर पहुंचा। जहां मशाल जुलूस का समापन हुआ। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विपक्षी नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री के प्रति अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने पर माफी मांगने की मांग की। जुलूस में बड़ी संख्या में भाजपा नेता और…

Read More

खबर दस्तक आरा :जीतेन्द्र कुमार बिहार का स्वास्थ्य विभाग चाहे जितने दावे कर ले कि सरकारी अस्पतालों में बेहतर इलाज़ और स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध हैं, लेकिन ज़मीनी हकीकत उनकी सच्चाई को बेनकाब करती रहती है। ताजा मामला आरा के सदर अस्पताल से सामने आया है, जहाँ डॉक्टर की कुर्सी पर डॉक्टर नहीं बल्कि काउंसलर साहब मरीजों का इलाज करते नजर आए।जी हाँ, यह कोई अफ़साना नहीं बल्कि हकीकत है, जिसकी तस्वीर और वीडियो दोनों ही सामने आ चुके हैं। यह शर्मनाक वाकया चर्म रोग विभाग का है, जहाँ विभागीय डॉक्टर रामनिवास सिंह अपनी ड्यूटी से नदारद हैं। उनकी जगह काउंसलर…

Read More

खबर दस्तक कैमूर : बुधवार की संध्या लगभग 6:30 बजे कैमूर जिले के मोहनिया विधायक संगीता कुमारी के नेतृत्व में मोहनिया नगर के चांदनी चौक से होते हुए स्टेशन रोड तक मसाल जुलूस निकाला गया। इस दौरान भारी संख्य में महिलाएं हाथ में मसाल कैंडल लिए मौजूद रहीं।विधायक संगीता कुमारी महिलाओं के साथ और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मसाल जुलूस के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री जी के मां को जिस प्रकार से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के द्वारा गाली दिलवाया गया है। इस के विरोध में हम सभी मोहनिया विधानसभा की महिलाएं आगे आई हैं। हम कह रही हैं…

Read More

खबर दस्तक कैमूर : कैमूर जिले के मोहनिया पहुंचे सासाराम संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने 4 सितंबर को होने वाले बिहार बंदी पर जमकर तंज कसा। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का आदेश है, तो वह भारत बंदी करा सकते हैं। बिहार बंदी को तो छोड़ दीजिए, अब उसके लिए हम लोग क्या कर सकते हैं। लोकतंत्र में सब स्वतंत्र है। बिहार बंदी करें, जिला बंदी करें, देश बंदी करें, उससे हम लोगों को क्या लेना देना? लेकिन मेन मुद्दा से जनता को को भटकाया जा रहा है। कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने कहा कि यही…

Read More

खबर दस्तक मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब जयपुर से मोतिहारी होते हुए सीतामढ़ी जा रही राजरानी बस मठिया मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 24 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज रफ्तार में थी और अचानक चालक का संतुलन बिगड़ने से यह पलटकर सड़क किनारे जा गिरी। स्थानीय लोग और राहगीर…

Read More