खबर दस्तक
कैमूर :
कैमूर जिले के मोहनिया पहुंचे सासाराम संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने 4 सितंबर को होने वाले बिहार बंदी पर जमकर तंज कसा। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का आदेश है, तो वह भारत बंदी करा सकते हैं। बिहार बंदी को तो छोड़ दीजिए, अब उसके लिए हम लोग क्या कर सकते हैं। लोकतंत्र में सब स्वतंत्र है। बिहार बंदी करें, जिला बंदी करें, देश बंदी करें, उससे हम लोगों को क्या लेना देना? लेकिन मेन मुद्दा से जनता को को भटकाया जा रहा है। कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने कहा कि यही तो पता नहीं चल रहा है कि कौन गाली दिया है? प्रधानमंत्री के पद को कोई भी गाली दे, तो गलत है। प्रधानमंत्री जी के माता जी को गाली दे दिया और अभी तक कानून कुछ नहीं किया, यह भी तो दुर्भाग्य है। बिहार को अब आप बहुत ज्यादा ब्लैकमेल नहीं कर सकते। बहुत ज्यादा भावनाओं में नहीं बहा सकते। हमारे नेता राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के जितने भी नेता हैं, मैं आपको गारंटी देता हूं हमारे नेता प्रधानमंत्री जी को कभी गाली नहीं दे सकते।