Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सदर अस्पताल रोड में कचरा उठाव नहीं होने से ख़चरा डब्बा के समान सड़क पर
- विधानसभा चुनाव को लेकर चलाया जा रहा वाहन जांच अभियान
- दंगल प्रतियोगिता में महिला-पुरुष पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच
- बिहार में एनडीए की सरकार को उखाड़ फेंकेगी जनता, महागठबंधन को मिलेगी जीत : सीपीएम
- अभ्यर्थियों एवं निर्वाचन अभिकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण 24 अक्टूबर को
- निवार्तमान राजद विधायक समीर महासेठ ने चलाया व्यापक जनसंपर्क अभियान
- ’बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत सोनपुर, परसा, अमनौर और मढ़ौरा विधानसभाओं में पीके ने घूम-घूम कर किया जनसंपर्क
- भागलपुर में काली पूजा की धूम
Author: khabardastak
मधुबनी/राजनगर: मधुबनी जिले के राजनगर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की अहले सुबह उगते सूर्य भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित चैती छठ हुआ सम्पन्न। प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर रामजानकी मंदिर स्थित जलाशय में लोक आस्था महापर्व चैती छठ सूर्य भगवान को छठ व्रतीयो ने अर्घ्य अर्पित कर पूजा अर्चना कर परिवार के सुख-शांति-समृद्धि-मन्नते माँगी। इस अवसर पर छठ घाट पूजा देखने के लिए महिला-पुरुष श्रद्धालु नए वस्त्र पहने छठ घाट पहुँचे। साथ ही भगवान भास्कर की निष्ठापूर्वक पूजा-अर्चना कर मन्नते मांगी. इस अवसर पर भगवानपुर छठ घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मौके उपस्थित श्रद्धालुओं ने बताया चैती छठ व्रत निर्जला…
मधुबनी/रहिका: मधुबनी जिला मुख्यालय से सटे रहिका थाना क्षेत्र के पोखरौनी गांव में गुरुवार की रात एक सनकी व्यक्ति ने गर्दन पर तलवार से वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी अताबुल नद्दाफ को परिजनों ने इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना घटने के बाद सुबह में पोखरौनी टोला के लोगों ने घटना के अंजाम देनेवाले व्यक्ति के सगे संबंधियों एवं आरोपी व्यक्ति को तलवार से काटने के बारे में पूछताछ कर समझाने का प्रयास किया, तो फिर वह व्यक्ति ने दो लोगों को जख्मी कर दिया। तलवार भांजने एवं गुस्साए वह सनकी को…
मधुबनी/बिस्फी: मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के बिस्फी पंचायत के धजवा गांव स्थित सिलोखर टोल निवासी सह प्रसिद्ध जादूगर उपेंद्र ठाकुर ने अपनी जादूगिरी कला का प्रदर्शन करते हुए पूरे देश भर में लोहा बनवाया है। उन्होंने मिथिलांचल सहित जिला और प्रखंड एवं गांव का नाम रोशन किया है। उन्हें कई अंगूठा सम्मान दिए जाने पर बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों ने बधाई और शुभकामना दी है। आगरा में आयोजित ओपी शर्मा स्मृति सम्मान समारोह में जादू की दुनिया के बेताज बादशाह, जादूगर उपेंद्र ठाकुर को उनकी अद्भुत कला और योगदान के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जिसमे…
मधुबनी/राजनगर: मधुबनी जिले के राजनगर प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एएनएम प्रमिला राय के सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह का आयोजन अस्पताल परिसर में आयोजित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर निरंजन जयसवाल ने एएनएम प्रमिला राय को शॉल, पुष्प व रामचरत्रि मानस भेंट कर सम्मानित किया। इस मौक़े पर उन्होंने कहा आज काफ़ी भावूक क्षण है सिस्टर प्रमिला राय अपने कार्यकाल के दौरान सबसे अत्यधिक समय राजनगर स्वास्थ्य केंद्र पर ही सेवा दिया है। उनके द्वारा किए गए कार्य प्रशसनीय हैँ। उनके सभी नार्सिंग स्टाफ, आशा कार्यकर्ताओं के साथ मधुर रहें। रोगियों की देख-रेख में कभी…
मधुबनी/जयनगर: मधुबनी जिला के जयनगर में शुक्रवार को अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी कार्यलय के कक्ष में डीएसपी विपल्व कुमार के द्वारा अनुमण्डल क्षेत्र के सभी थाना अध्यक्ष के साथ मासिक अपराध गोष्ठि सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा बैठक के दौरान डीएसपी विपल्व कुमार ने बैठक में उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों से कहा कि राम नवमी शोभायात्रा, चैत नवरात्र, धार्मिक अनुष्ठान, मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जुलुश प्रतिमा विसर्जन रूट चार्ट समेत जुड़ शीतल आगामी पर्व त्योहार व विधि शांति व्यवस्था को लेकर विशेष चौकसी बरते और असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखे। राम नवमी शोभायात्रा को लेकर रूट चार्ट, संख्या की अवश्य…
मधुबनी/जयनगर: मधुबनी जिले के जयनगर में लोक आस्था का महापर्व चैती छठ शुक्रवार की सुबह उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ संपन्न हो गया। चार दिवसीय इस अनुष्ठान के अंतिम दिन सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रतियों ने अन्न जल ग्रहण कर पारण किया। मधुबनी जिले के जयनगर के कमला नदी, अन्य जलाशयों में व्रतियों ने उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की। सुबह विभिन्न जलाशयों में अर्घ्य देने के लिए लोग घरों से निकले। इस दौरान मुख्य पथों से लेकर गली मुहल्ले की सड़कों पर छठ की पारंपरिक गीत गूंजते रहे। इससे पूरा वातावरण छठमय हो…
मधुबनी/बाबूबरही: मधुबनी जिले के बाबूबरही प्रखंड में दो बच्चों की मां को भागा ले जाने की मामला सामने आया है। इस बात महिला के पति ने बाबूबरही थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बताया है कि घरेलू सामान खरीदने के लिए उनके पत्नी 28 मार्च को बाबूबरही बाजार गई थी, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं आई। अंदेशा होने पर उनके पति ने अपने स्तर से खोजबीन करना शुरू किया, लेकिन कोई भी जानकारी नहीं मिली। घटना के अगले दिन खोजबीन के दौरान जानकारी मिली की लोहापीपर गांव की राहुल कुमार मंडल उनकी…
मधुबनी/रहिका: मधुबनी जिले के रहिका प्रखंड के मलंगिया पंचायत के मलंगिया गांव में चैती दुर्गा पूजा 35वर्षों से धूमधाम से मनाया जाता है। बताते चलें कि यह दुर्गा पूजा 1991 में प्रथम बार माता रानी का स्थापना किया गया था। इस पूजा कि स्थापना परमानंद कुंवर व देवनदन सिंह उर्फ देवन सिंह, ब्रज नारायण झा की अध्यक्षता में पूरे ग्रामीणों के सहयोग से किया गया। इस पूजा का कमिटी अध्यक्ष स्व० परमानन्द कुंवर थे। तब से यह पूजा सभी ग्रामीणों के सहयोग से बड़ी ही धूम धाम व हर्षोल्लास के साथ चैती दुर्गा पूजा मनाया जा रहा। चैती दुर्गा पूजा…
मधुबनी/लदनियां: हत्या, फिरौती, तस्करी, भ्रष्टाचार और जघन्य अपराध की बिहार के डबल इंजन सरकार में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। नीतीश और भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने बिहार को अपराध की युनिवर्सिटी बना दिया है। बिहार में अनुसूचित जाति, जनजाति, दलित, महादलित, पिछड़ा और अतिपिछड़ा वर्ग के लोग इन अपराधों में सबसे ज्यादा भयाक्रांत है। उक्त बातें बाबूबरही विधानसभा क्षेत्र से राजद के पूर्व विधायक प्रोफेसर उमा कांत यादव, दलित नेता राजद प्रदेश सचिव राम अशीष पासवान, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सह राजद वरिष्ठ नेता राम कुमार यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है। पूर्व विधायक प्रोफेसर…
मधुबनी: मधुबनी जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा के द्वारा शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित “जनता के दरबार में जिलाधिकारी” कार्यक्रम में जिले के सुदूर क्षेत्रो से आए हुए परिवादियों से मुलाकात कर उनकी शिकायतों को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। गौरतलब हो कि प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार को जनता दरबार में जिलाधिकारी कार्यक्रम के आयोजन के मौके पर जिलाधिकारी सभी परिवादियों से मुलाकात करते हैं और उनकी शिकायतों के निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी देते हैं। इस परिप्रेक्ष्य में शुक्रवार, 04 अप्रैल को कुल 79 परिवादी अपनी शिकायतों के साथ…
