मधुबनी/बाबूबरही: मधुबनी जिले के बाबूबरही प्रखंड में दो बच्चों की मां को भागा ले जाने की मामला सामने आया है। इस बात महिला के पति ने बाबूबरही थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बताया है कि घरेलू सामान खरीदने के लिए उनके पत्नी 28 मार्च को बाबूबरही बाजार गई थी, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं आई। अंदेशा होने पर उनके पति ने अपने स्तर से खोजबीन करना शुरू किया, लेकिन कोई भी जानकारी नहीं मिली। घटना के अगले दिन खोजबीन के दौरान जानकारी मिली की लोहापीपर गांव की राहुल कुमार मंडल उनकी पत्नी को बहला फुसलाकर ले गया है।
उक्त मामले में राहुल कुमार मंडल, उनके पिता हरे राम मंडल सहित छह लोगों को नामजद किया गया है। हैरानी की बात यहै कि वर्ष 2013ई. में दोनों भाग कर प्रेम विवाह किया था। दस वर्ष के बाद लडक़ी दो संतान और अपने पहले पति को छोड़ कर दूसरे 19 वर्षीय लड़का के साथ पुनः भाग गई।
इस बाबत स्थानीय थाना अध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि मामले दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।