मधुबनी/बिस्फी:
मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के बिस्फी पंचायत के धजवा गांव स्थित सिलोखर टोल निवासी सह प्रसिद्ध जादूगर उपेंद्र ठाकुर ने अपनी जादूगिरी कला का प्रदर्शन करते हुए पूरे देश भर में लोहा बनवाया है। उन्होंने मिथिलांचल सहित जिला और प्रखंड एवं गांव का नाम रोशन किया है। उन्हें कई अंगूठा सम्मान दिए जाने पर बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों ने बधाई और शुभकामना दी है। आगरा में आयोजित ओपी शर्मा स्मृति सम्मान समारोह में जादू की दुनिया के बेताज बादशाह, जादूगर उपेंद्र ठाकुर को उनकी अद्भुत कला और योगदान के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जिसमे जीनियस वर्ल्ड रिकॉर्ड और दिव्य आत्म ज्ञान फाउंडेशन सम्मान। इसमे गोल्ड मेडल, सर्टिफिकेट और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
वही भारत बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने जादूगर उपेंद्र ठाकुर को सर्टिफिकेट ऑफ अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। यह पुरस्कार उनकी उत्कृष्टता और जादू के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों की मान्यता है।