मधुबनी/राजनगर: मधुबनी जिले के राजनगर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की अहले सुबह उगते सूर्य भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित चैती छठ हुआ सम्पन्न। प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर रामजानकी मंदिर स्थित जलाशय में लोक आस्था महापर्व चैती छठ सूर्य भगवान को छठ व्रतीयो ने अर्घ्य अर्पित कर पूजा अर्चना कर परिवार के सुख-शांति-समृद्धि-मन्नते माँगी। इस अवसर पर छठ घाट पूजा देखने के लिए महिला-पुरुष श्रद्धालु नए वस्त्र पहने छठ घाट पहुँचे। साथ ही भगवान भास्कर की निष्ठापूर्वक पूजा-अर्चना कर मन्नते मांगी. इस अवसर पर भगवानपुर छठ घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मौके उपस्थित श्रद्धालुओं ने बताया चैती छठ व्रत निर्जला व्रत है। चैती छठ पूजा करते है, जिनके मनोकामना पूर्ण होती है। वहीं, इस निर्जला व्रत को करके छठ व्रतीयों में कमली देवी ने कहा छठी मैया मन्नते माँगी थी, पूर्ण होने पर आठ वर्षो से निर्जला व्रत रख कर चैती छठ पूजा करती हूँ। कमली देवी ने बताया भगवानपुर में इस गाँव मैं पहली ऐसी महिला हूँ, जो पहली चैती छठ पूजा शुरू की। आज दर्जनों परिवार इस पर्व को करते है।
इस पर्व को करने से आज परिवार खुशहाल है। परिवार में सुख शांति समृद्धि है। उन्होंने बताया आप जो भी मन्नते माँगेगे, वो भगवान भास्कर छठी मैया हर मनोकामना पूर्ण करते है।