मधुबनी/राजनगर: मधुबनी जिले के राजनगर प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एएनएम प्रमिला राय के सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह का आयोजन अस्पताल परिसर में आयोजित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर निरंजन जयसवाल ने एएनएम प्रमिला राय को शॉल, पुष्प व रामचरत्रि मानस भेंट कर सम्मानित किया।
इस मौक़े पर उन्होंने कहा आज काफ़ी भावूक क्षण है सिस्टर प्रमिला राय अपने कार्यकाल के दौरान सबसे अत्यधिक समय राजनगर स्वास्थ्य केंद्र पर ही सेवा दिया है। उनके द्वारा किए गए कार्य प्रशसनीय हैँ। उनके सभी नार्सिंग स्टाफ, आशा कार्यकर्ताओं के साथ मधुर रहें। रोगियों की देख-रेख में कभी भी लापरावही नहीं देखी गई। डॉ निरंजन ने कहा कि समय गतिशील हैँ। सभी के काम करने की एक समय आयु होता है। इन्होंने वर्षों तक स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपना योगदान दिया है, अब इन्हें अपने परिवार जनों के साथ समय बिताने का अवसर है। हम उनके दीर्घायु और स्वास्थ्य की कामना करते हैं, जहां भी रहे स्वस्थ रहें और हमेशा दूसरों को प्रेरित करते रहे। मौके पर अन्य कर्मचारियों ने भी सेवा अन्य कर्मियों ने भी एनएम प्रमिला राय को पुष्प माला व अन्य उपहारों से भेंट कर उनके स्वास्थ्य और लंबी आयू की। इस मौके पर डॉक्टर रामविलास यादव, डॉक्टर प्रभात कुमार, अविनाश कुमार झा, प्रभात रंजन मिश्रा सहित एएनएम व आशा कार्यकर्ता सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।