खबर दस्तक
दरभंगा :
दरभंगा में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक में विभिन्न कार्यालयों के मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों के आवेदन पर सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार पटना (कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग) के निर्देश के आलोक में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में विकास कुमार यादव पथ श्रमिक पथ प्रमंडल, दरभंगा की अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति हेतु जिला अनुकंपा समिति की बैठक में निर्णय लिया गया था। अधीक्षण अभियंता पथ निर्माण विभाग पथ अंचल दरभंगा द्वारा स्वर्गीय विष्णु देव यादव पथ श्रमिक पथ प्रमंडल दरभंगा के पुत्र विकास कुमार यादव को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति हेतु विहित प्रपत्र में अनुशंसा सहित संबंधित सभी प्रमाण पत्र अध्यक्ष जिला अनुकंपा समिति को भेजा गया है।
जिला अनुकंपा समिति की बैठक में सर्वसम्मति से प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की शर्त के साथ संबंधित विभाग समूह ग अंतर्गत ग्रेड पे-1900 लेवल-2 में नियुक्ति की अनुशंसा की गई है। तत्पश्चात जिला पदाधिकारी, दरभंगा को प्राप्त मदनलाल ठाकुर के परिवाद पत्र, जो की मुख्यता फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर गलत ढंग से अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति से संबंधित है। जिलाधिकारी ने परिवाद पत्र में उल्लेखित आरोप के आलोक में जांचों उपरांत अग्रेत्तर नियमानुसार आवश्यक कारवाई करने एवं उक्त कार्यालय को भी प्रतिवेदित करने हेतु अधीक्षण अभियंता पथ निर्माण विभाग पथ अंचल दरभंगा को प्रेषित करने का निर्देश दिया।
अधीक्षण अभियंता पथ निर्माण विभाग द्वारा बताए गया कि विष्णु देव यादव द्वारा सदेह उपस्थित होकर आवेदन दिया गया कि उनकी मृत्यु कि गलत सूचना देकर अनुकंपा पर नियुक्ति ली जा रही है। बैठक में अधीक्षण अभियंता के अनुरोध पत्र के आलोक में विकास कुमार यादव की अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति के संबंध में सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाता है। दिनांक-30.05.2025 को आहूत जिला अनुकम्पा समिति की बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय विहित प्रपत्र में स्पष्ट अनियोजन प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की शर्त के साथ संबंधित विभाग में समूह-ग ग्रेड पे-1900 लेवल-2 में नियुक्ति के अनुशंसा की गई है, जिसको तात्कालिक प्रभाव से निरस्त किया जाता है।
तत्कालीन कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग पथ प्रमंडल दरभंगा द्वारा बिना तथ्यात्मक जांच पड़ताल कराए हुए विकास कुमार यादव को अनुकंपा का लाभ देने हेतु आवेदन अग्रसारित करने के कारण उनके विरुद्ध नियमानुकूल आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग को ससूचित करने का निर्णय लिया गया। संबंधित प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी सह रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) कलुआही,मधुबनी पर विष्णु देव यादव के जीवित रहते ही मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने एवं पुन: सत्यापन के क्रम में जांचों उपरांत सही बताने के कारण दोषी कर्मी पर विधि सम्मत कार्रवाई करने हेतु जिला पदाधिकारी मधुबनी को सन्सूचित करने का निर्णय लिया गया। विकास कुमार, विष्णु देव यादव एवं उनकी पत्नी शांति देवी एवं अन्य पर गलत प्रमाण पत्र समर्पित कर अनुकंपा पर नियोजन हेतु आवेदन देने की सत्यता आदि के जांचों उपरांत दोषी पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्णय लिया गया।