खबर दस्तक
दरभंगा :
दरभंगा के लहेरियासराय स्थित पोलो मैदान में मंगलवार को बहादुरपुर विधानसभा स्तरीय एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा पश्चिमी अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने की, जबकि संचालन जदयू के बहादुरपुर प्रखंड अध्यक्ष रामनरेश भगत ने किया।
एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जनता दल यूनाइटेड के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि एनडीए सरकार विकास और सामाजिक न्याय की गारंटी है। बिहार में सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुए काम इसका प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि आज देश एवं बिहार विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का गौरव विश्व मंच पर बढ़ा है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में बिहार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, सिंचाई व सामाजिक न्याय के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं। श्री झा ने कार्यकतार्ओं का आह्वान किया कि आने वाले चुनावों में एनडीए की मजबूती ही बिहार की मजबूती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं और आपके बूथ स्तर तक के समर्पण से ही लोकतंत्र सशक्त होता है। उन्होंने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि जिन लोगों ने बिहार को अराजकता और पिछड़ेपन की ओर धकेला था, वहीं आज जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।
वहीं, भारत सरकार के राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ रहा है और बिहार इसमें अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुँचाने का काम हो रहा है।
वहीं, बिहार सरकार के मंत्री नीरज सिंह बब्लू ने कहा कि एनडीए का कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास से ही बिहार में एनडीए की सरकार लगातार मजबूत हुई है।
वहीं, बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा कि एनडीए की सरकार दोबारा बनेगी। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी।
वहीं, नवादा के सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि विपक्ष केवल नकारात्मक राजनीति करता है, जबकि एनडीए विकास और सेवा की राजनीति में विश्वास करती है।
इस मौके पर दरभंगा के सांसद डॉo गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अभूतपूर्व विकास की राह पर अग्रसर है। कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं से गरीब, किसान, मजदूर, महिला और युवाओं को सीधे लाभ मिल रहा है। कहा कि एनडीए की सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर काम कर रही है। दरभंगा सहित पूरे मिथिला क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रेलवे और हवाई संपर्क के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहे हैं।
इस कार्यकर्ता सम्मेलन को बिहार सरकार के मंत्री हरी सहनी, केवटी के विधायक डॉo मुरारी मोहन झा, लोजपा-आर के महासचिव शाहनवाज अहमद कैफी, हम के राष्ट्रीय महासचिव राजीव रंजन, भाजपा के जिला प्रभारी उमेश कुशवाहा, जदयू के जिला अध्यक्ष ईश्वर मंडल, हम के जिला अध्यक्ष मनोज सदा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा का जिला अध्यक्ष लक्ष्मी पासवान, लोजपा आर के उपाध्यक्ष राणा चंदन सिंह ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर जदयू के विधानसभा प्रभारी हरिशंकर पासवान, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी, बहादुरपुर प्रखंड के प्रमुख रूबी राज, उप प्रमुख मनोज सिंह, विपुल राय, मिथिलेश लालदेव, भाजपा जिला प्रभारी उमेश कुशवाहा, भाजपा उपाध्यक्ष राजेश रंजन, मंत्री राहुल पासवान, मीरा मेहता, बालेंदु झा, मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी, प्रवक्ता प्रेम कुमार मिश्रा, लक्ष्मण महासेठ, अमन राय, धर्मेन्द्र सहनी, बब्लू सहनी, जितेन्द्र सिंह, शांति देवी संजय ठाकुर, सुशील सिंह, राजाबाबू सिंह, राजमोहन पासवान, रामाज्ञा चौधरी, सुनील कुमार मिश्रा, विवेकानंद पासवान, विनोद सहनी, विपीन साह, शशि साह, विजय चौधरी, नीलमणि पासवान, सुनील कुमार मिश्रा, कृष्ण भगवान झा, भद्रकांत चौधरी, गुलशन, अशोक नायक, सपना भारती, रामभरोस साह, कल्पना झा आदि उपस्थित थे।