- सोमवार को करेंगे नामांकन
- पटना से बासोपट्टी आने के क्रम में किया गया रोड-शो
- हजारों समर्थक उतरे समर्थन में सड़कों पर
खबर दस्तक
जयनगर/मधुबनी :
आसन्न बिहार विधानसभा चुनाव-2025 में द्वितीय चरण में होने वाले सीट में से एक मधुबनी जिले के 33-खजौली विधानसभा से राजद ने बड़ा दांव खेलते हुए राजद के पूर्व विधायक सीताराम यादव की टिकट काटते हुए युवा और नया चेहरा ब्रज किशोर यादव को सिंबल देने का काम किया है।
बता दें कि 33-खजौली विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन कोटे से राजद ने 2025 विधानसभा चुनाव के लिए ब्रजकिशोर यादव को प्रत्याशी घोषित किया है, जिससे उनके समर्थकों में भारी उत्साह है।
तेजस्वी यादव ने राजद ने पूर्व विधायक सीताराम यादव की जगह इस बार ब्रज किशोर यादव को टिकट दिया है।
इस 33-खजौली विधानसभा में मुख्य मुकाबला, 2025 का चुनावी संघर्ष भाजपा के अरुण शंकर प्रसाद और राजद के ब्रज किशोर यादव के बीच सीधा माना जा रहा है। जदयू और कांग्रेस महागठबंधन के समर्थन में हैं, जबकि एनडीए में भाजपा-जदयू तालमेल चल रहा है। खजौली विधानसभा में लगभग करीब तीन लाख मतदाता हैं, जिनमें यादव, बनिया और अति पिछड़ा वर्ग निर्णायक भूमिका निभाते हैं। पिछली बार मतदान प्रतिशत 61.11% था, इस बार 65% तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। चुनाव आयोग द्वारा आचार संहिता लागू कर दी गई है, और जिले में शांतिपूर्ण मतदान की तैयारी जोरों पर है।
33-खजौली सीट पर नया समीकरण :
मधुबनी जिले की खजौली विधानसभा सीट झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र में आती है और इस बार यहां का चुनाव बेहद दिलचस्प माना जा रहा है। राजद ने स्थानीय सक्रियता और जनसमर्थन को देखते हुए ब्रज किशोर यादव पर दांव लगाया है, जबकि बीजेपी से मौजूदा विधायक अरुण शंकर प्रसाद मैदान में हैं।
पिछले चुनाव का आंकड़ा :
2020 में हुए चुनाव में अरुण शंकर प्रसाद (बीजेपी) को 83,161 वोट पड़े थे, जो (44.51%) रहा था, सीताराम यादव (राजद) को 60,472 वोट पड़े थे, जो (32.37%) रहा था, तो वहीं, ब्रजकिशोर यादव को(जन अधिकार पार्टी) 13,589 वोट पड़े थे, जो (7.27%) रहा था। एनडीए ने तब यह सीट आरजेडी से छीनी थी। इस बार चुनावी मुकाबले की स्थिति 2025 में अब सीधा मुकाबला एक बार फिर बीजेपी के अरुण शंकर प्रसाद और महागठबंधन प्रत्याशी ब्रजकिशोर यादव के बीच रोमांचक बनने जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, आरजेडी का यह फैसला संगठन के भीतर सर्वे और जातीय समीकरणों पर आधारित है।
बताते चलें कि इस विधानसभा सीट पर मतदान 11 नवंबर 2025 को और मतगणना 14 नवंबर 2025 को होगा।