खबर दस्तक
मधुबनी/कलुआही :
कांग्रेस पार्टी ने पंचायत महिला संवाद योजना के तहत मधुबनी जिले के कलुआही प्रखंड के भलनी गांव स्थित एक मदरसा में पंचायत महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित की गई, जिसमें कांग्रेस नेत्री बेनीपट्टी के पूर्व विधायक भावना झा, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस पर्यवेक्षक साइमा सोफी, महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आभा पांडेय, कांग्रेस नेत्री मीनू पाठक, नैना झा, कलुआही प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शकील अहमद सहित कई लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेत्रियों में कहा कि आगामी चुनाव में बिहार में अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है, तो सरकार 18वर्ष से ऊपर मां बहन मान योजना के तहत प्रत्येक महिला को दो हजार रु.महीना दिया जाएगा। प्रत्येक परिवार को दो सौ यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी, वृद्धावस्था पेंशन ₹400 से बढ़कर ₹1500 प्रति माह दिया जाएगा। इसके अलावा कई कल्याणकारी योजना में संचालित की जाएगी।
इस कार्यक्रम में राजद के प्रखंड अध्यक्ष गुलजार अहमद, राजद नेता मिस्त्री लाल यादव, अमित दास, समीम आजम, जाबिर अली सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।