खबर दस्तक
मधुबनी/लदनियां :
मधुबनी जिले के लदनियां थाना अध्यक्ष धनन्जय कुमार ने मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे महीनों से फरार चल रहे अभियुक्त मुख लाल शर्मा के घर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है। थाना अध्यक्ष धनन्जय कुमार ने पूछने पर बताया कि गिरफ्तार मुखलाल शर्मा बेलाही पंचायत के सहोरबा गांव का रहने वाला है। इनके विरुद्ध लदनियां थाना में दिनांक 28 जुलाई 2024 को कांड संख्या-234/24 दर्ज हुआ था।
आरोपी अपने समर्थकों के साथ गांव के अमरनाथ सिंह पर रुपये लेन देन मामले में प्राणघातक हमला किया था। घटना में अमरनाथ सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस गिरफ्तारी के लिए इसे महीनों से तलास में था। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए महिनों से फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।