खबर दस्तक
मधुबनी/लदनियां :
मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड क्षेत्र के मिर्जापुर विधालय परिसर में दरबार फीड के उपयोग और पशुपालकों के आमदनी में बढ़ोतरी विषय पर एक गोष्ठी आयोजित किया गया। गोष्ठी धैर्य कुमार यादव के देख रेख में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया। पशुपालकों को धैर्य कुमार एवं उपेन्द्र पासवान ने बारीकी से दरबार फीड पशु आहार के गुणों एवं उपयोग के बाद आमदनी दुगुना करने के एक एक तरकीब पशुपालकों को बताया गया।
उक्त गोष्ठी में धैर्य कुमार, उपेन्द्र पासवान, मुकेश कुमार, महेश कुमार एवं दीपक कुमार यादव सहित दर्जनों किसान एवं पशुपालक उपस्थित थे।