खबर दस्तक
मधुबनी/खजौली :
मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र के सुक्की सायफन पुल के पास सोमवार की देर शाम गश्त के दौरान अपर थानाध्यक्ष राम कुमार के नेतृत्व में थाना पुलिस ने 30 लीटर अंग्रेजी शराब एवं 19 केन वियर के साथ एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया। वहीं एक अन्य धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। गिरफ्तार शराब धंधेबाज की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के सुक्की उत्तरी टोल निवासी महादेव सिंह के पुत्र निरंजन सिंह के रूप में हुई है।
इस बाबत स्थानीय थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने संध्या गश्त के क्रम में उक्त धंधेबाज को गिरफ्तार किया। पूछताछ बाद मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया। वहीं फरार युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।