- गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अलर्ट
- ग्रामीणों में काफी आक्रोश
खबर दस्तक
मधुबनी/मधवापुर :
मन्नी भगत
मधुबनी जिले के साहरघाट थाना क्षेत्र के सरदार चौक से पश्चिम धौंस नदी के किनारे अवस्थित बाबा मस्त राम कुटी पर पुजारी की हत्या कर दी गई है। प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि पुजारी की हत्या रात के अंधेरे में सोए हुए अवस्था में सिर पर ईट से प्रहार कर कर दी गई है। शव के पास एक टॉर्च, रेडियो और घटना में उपयोग की गई ईट भी बरामद की गई है। मृतक की पहचान इसी थाना क्षेत्र के पुजारी संन्यासी भोगेंद्र मेहता के 45वर्षीय पुत्र रामू मेहता के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अरविंद कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि रामू मेहता अपने परिवार का अंतिम चिराग था, जो बाबा मस्त राम के कुटी पर रहकर भगवान की पूजा-पाठ और आश्रम की देखरेख करते थे। इससे पूर्व इनके पिता पुजारी हुआ करते थे। करीब दस वर्ष पूर्व उनका निधन हो गया उसके बाद मृतक ही देखरेख करते थे, जो अकेले इस कुटी पर सोया भी करते थे। बीती रात किसी अज्ञात अपराधियों ने सोए हुए अवस्था में ईट से सिर को कुचल कर हत्या कर दिया है। घटना के स्थल के कुछ दूरी पर मुर्गा पार्टी किए जाने की साक्ष्य भी सामने आया है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वही स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि बेचन सहनी भी घटना स्थल पर पहुंचे। हुए शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस मौके पर इंस्पेक्टर नीरज कुमार वर्मा भी पहुंचे, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में स्थानीय थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
वहीं, इस संबंध में बेनीपट्टी डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। वही एसएफएल और टेक्निकल टीम पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। डॉग स्कॉयर्ड द्वारा भी छानबीन जारी है।
घटना के बाद भाजपा एमएलसी घनश्याम ठाकुर और स्थानीय नेता अजय भगत समेत अन्य स्थानीय लोगों ने अपराधियों की अविलंब गिरफ्तार के लिए पुलिस से मांग की है।