खबर दस्तक
मधुबनी :
सलीम परवेज को पुनः बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। मो. सादुल्लाह ने कहा कि इस से पूर्व भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा आठ माह के लिए सलीम परवेज को बिहार राज्य शिक्षा मदरसा शिक्षा बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया था। छोटे से अंतराल में सलीम परवेज के द्वारा मदरसा बोर्ड का संचालन बहुत सुलझे हुए तरीके किया। एक बार पुनः नीतीश कुमार ने सलीम परवेज पर भरोसा जताते हुए अल्पसंख्यक समुदाय के शिक्षा में सुधार के साथ गति प्रदान हेतु भरोसा जताया है। हम बिहार वासी आशा करते हैं कि मदरसा शिक्षकों के साथ मदरसा की दिशा और दशा में व्यापक सुधार होगा।
इनके मनोनीत होने पर पूर्व मुखिया अब्दुल रशीद, वसीमुल हक, मो. अंजर, इफ्तेखार अहमद, रेयाज अहमद, इरसाद आलम, मो. रब्बानी, मो. नाजीम, नुरुल इस्लाम, इंतखाब आलम, मास्टर अमजद, ई. उबैदुल्लाह, नसीम अहमद आदि ने खुशी का इजहार किया है।