खबर दस्तक
मधुबनी/खजौली :
मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड में राजद प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रखंड संगठन का चुनाव शुक्रवार को खजौली बाजार स्थित किसान भवन के सभागार में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। प्रखंड के सुक्की ग्राम निवासी व राजद नेता राम सागर पासवान लगातार तीसरी बार प्रखंड राजद के अध्यक्ष चुने गए। उन्हें निर्विरोध राजद का प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। चयन उपरान्त पार्टी के अधिकृत प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी विष्णुदेव भंडारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी प्रणव कुमार पप्पू द्वारा उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
इससे पूर्व प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव को लेकर राजद कार्यकर्ताओं, प्रखंड के सभी निर्वाचित पंचायत अध्यक्षों एवं पंचायत डेलीगेट्स की बैठक प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी की अध्यक्षता में किसान भवन में आयोजित की गई। नरार पूर्वी पंचायत के पंचायत अध्यक्ष संजीत कुमार यादव ने प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए राम सागर पासवान के नाम का प्रस्ताव रखा। बैठक में उपस्थित सभी पंचायत अध्यक्ष एवं पंचायत डेलीगेट ने इसका समर्थन किया। इस प्रकार राम सागर सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष चुने गए। इस क्रम में सर्वसम्मिति से सभी पंचायत डेलीगेट का भी चुनाव किया गया।
बैठक का संचालन राजद नेता व पूर्व जिला पार्षद वीरेन्द्र प्रसाद यादव ने किया। इस अवसर राजद कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व का उद्देश्य है कि समरसता के साथ संगठन को मजबूती प्रदान करना।
इस मौके पर राजद नेता प्रदीप प्रभाकर, प्रो. सुभाष चन्द्र सिंह, मो.अहमद हुसैन, मो.सदरे आलम, मिथिलेस कुमार उर्फ महंथ जी, राजेंद्र प्रसाद यादव, तनुक लाल राम, सत्य नारायण यादव, रामसती देवी, ललित चौपाल, जयलाल पासवान, श्याम सुंदर यादव, चन्द्र विजय गोईत, अनील यादव, मो.फेदाउर रहमान, रामनाथ यादव, जगदीश गोईत, धनेश्वर ठाकुर, पंसस पप्पू कुमार यादव, मो. अजमत अली, राजाराम यादव सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।