खबर दस्तक
मधुबनी / बाबूबरही :
मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना पुलिस सतघरा पंचायत के वार्ड संख्या-7 की वार्ड सदस्य सुनीला देवी को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है।
इस बाबत जानकारी देते हुए स्थानीय थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि उप विकास आयुक्त सह निलाम पत्र पदाधिकारी मधुबनी के आदेश के आलोक में वार्ड सदस्या को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि पूर्व के पंच वर्षीय में भी ये वार्ड सदस्य थी। इसी कार्यकाल में नल जल योजना में गवन की आरोपित रही है, इसी आरोप में इन्हें गिरफ्तार किया गया।