खबर दस्तक
नेपाल :
मिश्री लाल मधुकर
विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर भारतीय बाणिज्य महादूतावास ने साइकिल रैली का आयोजन किया।
इस कार्यक्रम में वीरगंज साइकलिंग,बारा राइडर्स एसोसिएशन (जितपुर सिमरा -बारा, नेपाल इनोवेटिव सोसायटी (वीरगंज) और ग्रीनसिटी सामुदायिक सेवा केन्द्र,आदर्श नगर के सहयोग से हुआ।
भारतीय बाणिज्य महादूतावास परिसर में भारतीय बाणिज्य महादूत श्री देवी सहाय मीना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल रैली में 75लोगो की सहभागिता थी। भारतीय बाणिज्य महादूतावास परिसर से शुरू हुयी रैली माई स्थान, आदर्श नगर, नारायणी अस्पताल,रजत जयंती चौक होते हुए भारत-नेपाल सीमा के नजदीक शंकराचार्य गेट पहुंची। पुनः वहां से रैली भारतीय बाणिज्य महादूतावास परिसर में आकर समाप्त हुयी।
कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य मानव स्वास्थ्य में साइकिल चलाने के फायदा के बारे में जनचेतना फैलाने, वातावरण संरक्षण मेंइसके योगदान के बारे में संचेतना बढ़ाने, साइकिल को शहरी परिवहन को वैकल्पिक माध्यम के रूप में रहने की जानकारी आयोजक संस्था ने जानकारी दी। इस अवसर पर भारतीय बाणिज्य महादूत श्री देवी सहाय मीना ने कहा कि साइकिल चलाना स्वास्थ्य के काफी लाभदायक है। आधे घंटा साइकिल चलाने से डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, मोटापा जैसे रोगो को नियंत्रित किया जा सकता है। यह पर्यावरण रक्षा के लिए भी काफी कारगर है। चीन, जापान जैसे राष्ट्रो में साइकिल से लोग कार्यालय जाते है। साइकिल रैली में बुद्धिजीवी, पत्रकार, भारतीय बाणिज्य महादूतावास के पदाधिकारी तथा कर्मचारियों की सहभागिता थी।