खबर दस्तक
मधुबनी/खजौली :
मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र के कन्हौली मल्लिक टोल में जमीनी विवाद को लेकर सोमवार को घटी मारपीट की घटना के सिलसिले में दोनों पक्षों द्वारा स्थानीय थाना में आर्म्स एक्ट एवं मारपीट का अलग-अलग मामला दर्ज करवाया गया है। दोनों ओर से दर्ज करवाए गए मामले में कुल 14 लोगों को नामजद किया गया है। इधर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त दोनों पक्ष से नामजद चार लोगों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक प्रक्रिया में भेज दिया।
इस बाबत स्थानीय थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि एक पक्ष के मुन्ना कुमार साह, राम कुमार साह तथा शत्रुघ्न साह जबकि दूसरे पक्ष के बैद्यनाथ सहनी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया। वहीं, राजो सहनी के फर्द बयान पर दर्ज मामले में पंकज साह, संतोष साह, सीताराम साह, लक्ष्मण साह, भोला साह मुन्ना कुमार साह, राम कुमार साह शत्रुघ्न साह सहित आठ लोगों को नामजद किया गया है। जबकि दूसरे पक्ष के राम कुमार साह के बयान पर दर्ज मामले में रघुनाथ सहनी, विश्वनाथ सहनी, राजो सहनी, सुनीता देवी, अर्चना देवी, बैद्यनाथ सहनी समेत छह लोगों को नामजद किया गया है।