MADHUBANI / KHAJAULI NEWS :
खबर दस्तक
मधुबनी/खजौली :
भाजपा पश्चमी मंडल कार्यलय में मंडल अध्यक्ष विनोद पांडेय की अध्यक्षता में मंडल पदाधिकारियों की एक बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार व मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित विधायक प्रतिनिधि प्रतिनिधि शंभूनाथ ठाकुर ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने दायित्व का निर्वाहन करते हुए बूथ स्तर पर जाकर संगठन की मजबूती के लिए काम करें।
इस दौरान सर्वसम्मति से पश्चिमी मंडल बूथ शसक्तिकरण प्रभारी के रुप में रामविनय सिंह, मीडिया प्रभारी के रुप में परम पंडित तथा मंडल आईटी सेल प्रभारी के रूप में ओम प्रकाश राय को चुना गया।
इस मौके पर मंडल महामंत्री सुमीत कुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह, शिव शंकर सिंह, रामसेवक सिंह, संजीव मंडल, नितीन सिंह आदि मौजूद थे।