PATNA / BIHAR NEWS :
- आनंद शर्मा को मधुबनी और कौशल कुमार को दरभंगा की मिली नई जिम्मेदारी
खबर दस्तक
डेस्क :
बिहार में 34 आईएएस का ट्रांसफर किया गया है, जिसमें 18 जिले के डीएम का तबादला भी शामिल है। बिहार सरकार ने सामान्य प्रशासन विभाग में कई जिलों के डीएम और वरिष्ठ अधिकारियों को प्रमोशन देकर नई जिम्मेदारियां भी सौंपी हैं। चुनावी साल में पटना के डीएम त्यागराजन बनाये गए हैं। वहीं, अब पटना कमिश्नर की कमान पटना डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर संभालेंगे। आनंद शर्मा को मधुबनी और कौशल कुमार को दरभंगा का नया डीएम बनाया गया है, जबकि मधुबनी के डीडीसी रहे दीपेश कुमार को सहरसा का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। गयाजी के जिलाधिकारी आईएएस टॉपर शशांक शुभंकर बनाये गए हैं।
नए जिलाधिकारी की सूची :
त्यागराजन एसएम – डीएम पटना (पहले डीएम गया)
आनंद शर्मा – डीएम मधुबनी (पहले निदेशक पंचायती राज बिहार, पटना)
कौशल कुमार – डीएम दरभंगा (पहले डीएम सुपौल)
दीपेश कुमार – डीएम सहरसा (पहले डीडीसी मधुबनी)
अरविंद कुमार वर्मा – डीएम मुंगेर (पहले डीएम मधुबनी)
विद्यानंद सिंह – डीएम बक्सर (पहले निदेशक अर्थ एवं सांख्यिकी, योजना एवं विकाश विभाग बिहार, पटना)
नवीन कुमार – डीएम खगड़िया (पहले राज्य परिवहन आयुक्त बिहार, पटना)
श्री नवीन – डीएम जमुई (पहले सचिव संसदीय कार्य विभाग बिहार, पटना)
शशांक शुभंकर – डीएम गया (गयाजी) (पहले डीएम नालंदा)
कुंदन कुमार – डीएम नालंदा (पहले डीएम पूर्णिया)
धर्मेंद्र कुमार – डीएम पश्चिमी चंपारण, बेतिया (पहले प्रबंध निदेशक बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड, पटना)
नवदीप शुक्ला – डीएम बांका (पहले निदेशक पशुपालन बिहार, पटना)
पवन कुमार सिन्हा – डीएम गोपालगंज (पहले अपर सचिव जल संसाधन विभाग बिहार, पटना)
सुनील कुमार – डीएम कैमूर, भभुआ (पहले बंदोबस्त पदाधिकारी मुंगेर)
आदित्य प्रकाश – डीएम सिवान (पहले अपर सचिव स्वास्थ विभाग बिहार, पटना)
वर्षा सिंह – डीएम वैशाली (पहले अपर नगर विकाश एवं आवास विभाग बिहार, पटना)
अंशुल कुमार – डीएम पूर्णिया (पहले डीएम बांका)
सावन कुमार – डीएम सुपौल (पहले डीएम कैमूर)
वहीं, शनिवार 31 मई 2025 को हुए ट्रांसफर के तहत कुल पांच आईएएस अधिकारियों को उच्च पदों पर पदोन्नति दी गई है। इस सूची में पटना के जिलाधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह, दरभंगा के डीएम राजीव रौशन और मुंगेर के डीएम अवनीश कुमार सिंह शामिल हैं। प्रमंडलीय आयुक्त के तौर पर इन्हें अब वरिष्ठ स्तर पर नई भूमिका निभाने का मौका दिया गया है। इसके अलावा पश्चिम चंपारण के डीएम दिनेश कुमार राय को भी पदोन्नति दी गई है। समेकित बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) के निदेशक कौशल किशोर को भी इस सूची में स्थान मिला है और उन्हें भी ऊंचा ओहदा प्रदान किया गया है।
- कौन कहां के आयुक्त बनें:
- पटना के जिलाधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह (2010) को स्थानांतरित करते हुए उन्हें पटना का प्रमंडल का आयुक्त नियुक्त किया गया है।
- राजीव रौशन (2010) को दरभंगा के डीएम से प्रोन्नति कर सारण प्रमंडल का आयुक्त नियुक्त किया गया है।
- वहीं अवनीश कुमार सिंह (2010) मुंगेर के डीएम से प्रोन्नति कर मुंगेर प्रमंडल का ही आयुक्त नियुक्त किया गया है।
- राज कुमार (2010) प्रबंध निदेशक कंफेड, पटना का स्थानांतरित करते हुए उन्हें आयुक्त तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर के पद पदस्थापित किया गया है।
- कौशल किशोर (2010) निदेशक समेकित बाल विकाश सेवाएं को दरभंगा प्रमंडल आयुक्त नियुक्त किया गया है।
- हिमांशु कुमार राय(2010) विशेष सचिव योजना एवं विकाश विभाग, पटना से स्थानांतरित करते हुए उन्हें आयुक्त भागलपुर प्रमंडल, भागलपुर के पद पदस्थापित किया गया है।