MADHUBANI NEWS :
मधुबनी
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव-2025 की तैयारी के लिए राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल के द्वारा मान्यता प्राप्त राजनितिक दलों कि विधानसभा स्तरीय बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की बैठक जगजीवन राम संसदीय अध्ययन एवं राजनीतिक शोध संस्थान सरदार पटेल मार्ग पटना में किया।
इसकी जानकारी देते जिला के उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि जिला के मान्यता प्राप्त दलों के विधानसभा स्तरीय बीएलए प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लिए। मधुबनी जिला के सभी मान्यता प्राप्त दलों के चिन्हित बीएलए में खजौली विधानसभा, राजनगर(सु.), बिस्फी, हरलाखी, लौकही, बेनीपट्टी, मधुबनी, झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र के बीएलए ने भाग लिया लिया।