MADHUBANI / LADANIA NEWS :
मधुबनी / लदनियां ( रामकुमार यादव ) :
बिहार राज्य पंचायत सेवक महासंघ एवं बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी महासंघ पटना के आह्वान पर पंचायत व राजस्व हल्का में पदस्थापित नवनियुक्त पंचायत सचिव व राजस्व कर्मचारी अपने 17 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। कई पंचायत सचिव व राजस्व कर्मचारी पटना में जारी धरना प्रदर्शन में शामिल है ऐसा ज्ञात हुआ है। पंचायत एवं हल्का के लोग आवश्यक कार्य के लिए पंचायत भवन, हल्का से लेकर प्रखंड व अंचल कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं।
हड़ताल पर रहने वाले कर्मचारियों का मांग है कि इनका पदस्थापन गृह जिला में सहित अन्य मांग शामिल है। इधर भीषण गर्मी में दूर-दूर से आने वाले पुरुष, महिला, छात्र-छात्राओं एवं किसानों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यहां लोग दाखिल खारिज, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य कार्यों के लिए खाली हाथ लौटना पड़ता है। प्रखंड व अंचल कार्यालय से निराश हो कर लौटने वाले लोगों ने बताया कि 40 रुपए प्रति व्यक्ति टेम्पू भाड़ा आने में एवं चालिस रुपए जाने में खर्च उठाना पड़ता है, ऊपर से भर दिन का परेशानी।