MADHUBNANI / BABUBARHI NEWS :
मधुबनी / बाबूबरही ( ललित सिंह) :
मधुबनी जिले के बाबूबरही प्रखंड के नवटोली बेला गांव के निवासी और मधुबनी भाजपा युवा मोर्चा मधुबनी के जिला अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व छात्र नेता अशोक कुशवाहा को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मेरा युवा भारत चयन समिति सदस्य मनोनीत किया गया है। मेरा युवा भारत संगठन मधुबनी द्वारा मई महीने में 21 प्रखंडों युवाओं का चयन होना है, जिसके लिए युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अशोक कुशवाहा को जिला स्तरीय चयन समिति का सदस्य भी बनाया है। युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार ने दूसरे सदस्य जयंत कुमार को चयनित किया है।
अशोक कुशवाहा एवं जयंत कुमार के चयन पर युवा भारत के जिला युवा पदाधिकारी अमित कुमार, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुजीत पासवान, कुलभूषण कुमार प्रदेश मंत्री अंकेश सक्सेना, मधुबनी भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा, शंकर झा, मधुबनी सासंद अशोक यादव, जिला महामंत्री सरोज सिंह, ज्योति नारायण मंडल, रविशंकर प्रसाद, अरविंद यादव, जन्मेजय सिंह, मृत्युंजय झा, मुकेश यादव, अभिषेक कुमार मोनू, सुमित सिंह, राजू सिंह, कुन्दन कुमार सिंह, सतनेस्वर कुशवाहा राजीव यादव, दशरथ कुशवाहा श्रवण कुमार मोदी, हरिनारायण यादव आदि ने कुशवाहा को बधाई दी है।