MADHUBANI / KHUTAUNA NEWS :
मधुबनी/ खुटौना (गोपाल कुमार): पटना में मेडिकल (NEET) की तैयारी कर रहे मधुबनी के छात्र ने आत्महत्या कर ली। युवक ललमनियां थाना क्षेत्र के भोलापुर गांव का 20 वर्षीय विवेक मंडल बताया जा रहा है। युवक डॉक्टर बनने के सपने लिए पटना में संघर्ष कर रहा था, लेकिन अब इस दुनिया में नहीं रहा। ग्रामीणों का कहना है कि विवेक कभी भी तनावग्रस्त या उदास नहीं दिखा। वहीं विवेक के माता-पिता, जो बेटे को डॉक्टर बनते देखने का सपना संजोए बैठे थे, इस खबर से टूट गए। मां देवकी देवी बेटे की मौत की खबर सुनते ही बेसुध हो गईं, वहीं पिता राजकुमार मंडल भी होश खो बैठे। दोनों की।खराब हालत के कारण उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर तुरंत पहुंची और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
शुक्रवार की शाम विवेक मंडल पटना के शालीमपुर अहरा रोड स्थित एक लॉज में अपने कमरे में मृत पाया गया। उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। तीन साल से पटना में रहकर मेडिकल (NEET) की तैयारी कर रहे विवेक के साथ उसकी छोटी बहन वंदना भी उसी लॉज में रहती थी। शुक्रवार को जब वंदना लाइब्रेरी से लौटी, तो भाई को फंदे से झूलता देख बेहोश हो गई। शोर सुनकर पहुंचे अन्य छात्र और लॉज प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर तुरंत पहुंची और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
प्रारंभिक जानकारी में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे यह घटना और भी रहस्यमय बन गई है। विवेक के माता-पिता, जो बेटे को डॉक्टर बनते देखने का सपना संजोए बैठे थे, इस खबर से टूट गए। मां देवकी देवी बेटे की मौत की खबर सुनते ही बेसुध हो गईं, वहीं पिता राजकुमार मंडल भी होश खो बैठे। दोनों की।खराब हालत के कारण उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। गांव के लोगों के लिए विवेक सिर्फ एक छात्र नहीं, उम्मीद की किरण था। पढ़ाई में अव्वल, विनम्र स्वभाव और परिवार का इकलौता बेटा। उसके जीवन की आकस्मिक समाप्ति ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है। क्या पढ़ाई का दबाव, कोई मानसिक तनाव, या कुछ और? यह सवाल अभी भी लोगों के जेहन में घूम रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि विवेक कभी भी तनावग्रस्त या उदास नहीं दिखा। अब सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच से ही सामने आ पाएगी।