MADHUBANI / LUXUARY ADHYBAMI०
मधुबनी/खजौली ( मिथिलेश यादव ) :
मधुबनी जिले के खजौली थाना में पदस्थापित डीएपी जिला बल के जवान व हवलदार सुरेश राम के सेवानिवृत होने पर खजौली थाना के पुलिस पदाधिकारियों द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह एवं आंचल पुलिस निरीक्षक अभय कुमार द्वारा उन्हें अंगवस्त्र, जूता, छाता एवं फूल की माला पहनाकर सम्मानित किया गया। उपस्थित पुलिस कर्मियों ने कहा कि जिला बल के जवान सुरेश राम सेवाकाल में अपनी ड्यूटी को निष्ठापूर्वक निभाए। खजौली थाना में उनके दस माह का कार्यकाल सराहनीय रहा।
इस मौके पर अपर थानाध्यक्ष राम कुमार, एसआई जितेश कुमार मिश्रा, एसआई मुनेश्वर प्रसाद गुप्ता, एसआई विनोद कुमार, एसआई निधि कुमारी, एसआई प्रीतम कुमार, एसआई लोकेश कुमार, एएसआई सुरेन्द्र प्रसाद, एएसआई रंजय कुमार सहित पुलिस बल मौजूद थे।