MADHUBANI NEWS :
मधुबनी/खजौली (मिथिलेश यादव) :
अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर किसान-मजदूरों के सम्मान में जिले के खजौली प्रखंड के स्थानीय हरदेव बनारस जनता महाविद्यालय के सभागार में सोमवार को किसान-मजदूर सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित दो सौ से अधिक किसान-मजदूरों को गमछा व फूल की माला से सम्मानित किया गया। इस अवसर उपस्थित किसान-मजदूरों एवं गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए समाजसेवी कल्पना सिंह कुशवाहा ने कहा कि वास्तव में किसान-मजदूर ही देश के विकास की रीढ़ हैं। वे अन्नदाता हैं और उन्हीं के परिश्रम के बदौलत देश के करोड़ों लोगों को भोजन के लिए अन्न मिलता है। भारत गांवों का देश है। यहां की 80 प्रतिशत से अधिक आवादी कृषि कार्य में लगे हैं। यहां के किसान-मजदूरों के श्रम का ही परिणाम है कि आज भारत अनाज उत्पादन के मामले आत्मनिर्भर है। उन्होने कहा कि आज उन्हें किसान-मजदूरों को सम्मानित करते हुए बेहद खुशी हो रही है। देश को आगे बढ़ाने में किसान-मजदूर का योगदान अतुलनीय है इस हेतु ये वास्तविक सम्मान के हकदार हैं।
ठेकेदार राजेन्द्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को गंगा प्रसाद सिंह, प्रो. सुभाष चन्द्र सिंह, कीर्तन प्रसाद सिंह, राम प्रसाद राउत, सुजीत ठाकुर, मुखिया अशोक कुमार सिंह, पूर्व जिला पार्षद वीरेंद्र प्रसाद यादव, प्रमोद कुमार सिंह सिंह आदि ने संबोधित किया।
इस मौके पर रामाशीष सिंह, शंभू सिंह, घुरना दास, सेवानिवृत शिक्षक योगेन्द्र यादव, दीन दयाल सिंह, चरित्र पासवान, सूर्य नारायण चौधरी, रामसागर यादव, सौखी लाल महतो, जय नंदन प्रसाद यादव, महेंद्र महतो, बबलू यादव सहित बड़ी संख्या में किसान व मजदूर उपस्थित थे।