MADHUBANI / BISFI NEWS :
मधुबनी/बिस्फी : मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड में शिक्षा विभाग के दिशा निर्देश के आलोक में प्रखंड क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय औसी बभनगामा के परिसर में विद्यालय स्तरीय मसाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रभारी प्रधानाध्यापक शशि शेखर कुमार कर्ण की अध्यक्षता में प्रतियोगिता की शुरुआत की गई। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच कबड्डी, ऊंची कूद, लंबी कूद, दौड़, वॉलीबॉल, साइकिलिंग, एथलेटिक्स सहित के कई खेलों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया। खेल प्रतियोगिता में रूपम कुमारी, साक्षी कुमारी, प्रिया कुमारी, सुमित कुमार सहित प्रथम द्वितीय एवं द्वितीय प्रतिभागी को पुरस्कृत किया गया।
बीईओ विमला कुमारी ने बताया कि मार्शल खेल प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में छिपी खेल प्रतिभा को निखारना है। इसे बच्चों का मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। इसके चयन के बाद संकुल एवं प्रखंड स्तर पर सफल प्रतिभागी भाग लेंगे।
इस मौके पर शिक्षक विजय कुमार, लाल चौधरी, राहुल रौशन, सुमन प्रभाकर, अजय कुमार, धीरेन्द्र कुमार, चन्द्रकला, रंजन कुमारी एवं प्रीति कुमारी सहित कई लोग उपस्थित थे।