MADHUBANI / BISFI NEWS :
मधुबनी/बिस्फी :
मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के तेघरा गांव में कुदाली से कटकर कर एक नव विवाहिता की हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार घरेलू विवाद के कारण अरेर थाना क्षेत्र के बलहा गांव निवासी सोनी कुमारी,उम्र-25 वर्ष की हत्या कर दी गई है।
जानकारों ने बताया कि तेघरा गांव निवासी रतीलाल यादव से पाँच वर्ष पहले सोनी कुमारी कि शादी हुई थी। उस शादी से छः माह का एक लड़का भी बताया जाता है। आपसी विवाद को लेकर पति ने ही हत्या कर दिए जाने का मामला आया है। घटना की सूचना मिलती ही डीएसपी निशिकांत भारती, सर्किल इंस्पेक्टर नीरज कुमार वर्मा, थाना अध्यक्ष राज किशोर पंडित सहित भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया एवं घटना की जांच प्रारंभ कर दी। आक्रोशित लोगों ने आरोपी को तत्काल सजा देने की मांग प्रशासन से कर रहे थे। घटनास्थल पर कई गांव के लोग भारी संख्या में पहुंच गए, जिसे पुलिस बल को शांति वातावरण करने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं घटनास्थल से भाग रहे पति रति लाल यादव को जीरो माइल चौक के पास से सास सहित एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की छानबीन की जा रही है।