MADHUBANI / HARLAKHI NEWS :
मधुबनी/हरलाखी : मधुबनी में आगामी 30 अप्रैल 2025 को चंद्रा कॉम्प्लेक्स में भव्य रूप से परशुराम जयंती मनाया जाएगा, जिसकी सफलता हेतु शनिवार को हरलाखी प्रखंड में बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में मौजूद वक्ताओं ने बताया कि परशुराम जयंती में जिले भर से ब्राह्मण समाज के लोग भाग लेंगे।
वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम के आदर्श को अपनाते हुए समाज की एकजुटता का संकल्प लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भगवान परशुराम सदैव सत्य-धर्म को आगे बढ़ाते रहे हैं। सामाजिक बनावट में उनके विचारों को अपनाया जाना चाहिए।
जयंती पर भगवान परशुराम के प्रति समर्पित कई प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम विष्णु के अवतार माने जाते हैं। धरती पर हो रहे अन्याय, अधर्म और पाप कर्मों का विनाश करने के लिए उनका जन्म हुआ था। उन्हें सात चिरंजीव पुरुषों में एक माना जाता है। वे भगवान शिव की कठोर साधना कर भगवान भोले को प्रसन्न किया था, जिसके बाद उन्होंने उन्हें कई अस्त्र-शस्त्र प्रदान किया था, जिसमें से एक परशु यानी फरसा उनका मुख हथियार था। वे भीष्म पितामह, द्रोणाचार्य और कर्ण जैसे महारथियों के गुरु भी थे।
इस बैठक में समाज के कई लोग शामिल थे।