MADHUBANI / PHULPARAS:
मधुबनी/फुलपरास : मधुबनी जिले के फुलपरास अनुमंडल क्षेत्र के दसवीं और बारहवीं कक्षा के सफल छात्र-छात्राओं के बीच विमल देव कृष्ण समग्र विकास संस्थान फुलपरास के द्वारा आयोजित एकदिवसीय फुलपरास गौरव सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के परिवहन मंत्री सह स्थानीय विधायक शीला मंडल, नगर पंचायत फुलपरास के मुख्य पार्षद धर्मेंद्र कुमार साह, पूर्व मुखिया संतोष सिंह, पप्पू यादव, ललित कुमार, जितेंद्र यादव छात्र संघ पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यकर्म को संबोधित करते हुए मंत्री श्री मंडल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि विमल देव कृष्ण समग्र विकास संस्थान के द्वारा छात्रों के बीच फुलपरास गौरव सह प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर समाज में जो आज शिक्षा का अलख जगा रहे हैं, यह बहुत ही प्रसंसनीय कार्य है। संस्था के सचिव रूपेश कुमार को बहुत-बहुत साधुवाद देते हुए उन्होंने कहा आगे छात्रों को पढ़ाई के लिए उत्साह वर्धन किया।
वहीं, पूर्व मुखिया संतोष सिंह ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन में रहकर विद्यार्थी जीवन एक श्रेष्ठ जीवन माना गया है। उन्होंने समाजिक संस्था को सराहनीय कार्य के लिए साधुवाद दिए।
वहीं, नगर पंचायत के मुख्य पार्षद धर्मेंद्र कुमार साह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि फुलपरास गौरव सह प्रतिभा सम्मान समारोह एक उत्कृष्ट शिक्षा के क्षेत्र में कार्य है, जितना भी इसकी प्रशंसा की जाए वह बहुत ही काम है। वैसे विमल देव कृष्ण समग्र विकास संस्थान पिछले वर्ष के तरह इस वर्ष भी छात्रों के बीच आयोजन कर हमारे फुलपरास के लिए एक मिल का पत्थर शिक्षा के क्षेत्र में प्रतीत होता दिख रहा है। कार्यक्रम के समापन में छात्राओं के द्वारा राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर कई लोग मौजूद थे।