MADHUBANI / LADANIA :
मधुबनी/लदनियां : मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड क्षेत्र के कुमरखत पूर्वी पंचायत के महुलिया गांव स्थित बाबा लोचन धामी स्थान में ग्रामीण सहित पंचायत के लोगों के द्वारा जुड़शीतल के शुभ अवसर पर कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें 551 कुमारी कन्या समेत 2151 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व उनके वंशज भोली धामी, राज कुमार सिंह, बलराम यादव, मुखिया नवीन कुमार यादव, पूर्व मुखिया राहुल मंडल, सरपंच वीरेन्द्र यादव, सोने लाल यादव, महेश साह, पंचायत समिति सदस्य दिलीप कुमार यादव, राम भरोस कामत, शशि कांत यादव, रीझन यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। गागन सहजा पवित्र नदी से जल भरकर लगभग दो किलोमीटर की दूरी तय कर बाबा लोचन धामी स्थान परिसर में वैदिक मंत्रों के साथ पूजन कर कलश स्थापित किया गया। पूजन कार्य सम्पन्न होने के साथ ही अष्ठयाम प्रारंभ किया गया। उक्त स्थान का पौराणिक महत्व है, जिसके कारण पूजनीय एवं आस्था का केंद्र है।