MADHUBANI / RAHIKA / SAPTA NEWS :
मधुबनी :
मधुबनी शहर के राजकीय कृत मध्य विद्यालय सप्ता शहरी में विद्यालय के राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित प्रधानाध्यापक हेमंत कुमार के निर्देशन में बाल संसद के मंत्रिमंडल का चुनाव मतदान प्रक्रिया के द्वारा संपन्न कराया गया। प्रधानाध्यापक पीठासीन पदाधिकारी, मतदान प्रथम पदाधिकारी विकास नारायण चौधरी, द्वितीय मतदान पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह के द्वारा मतदान प्रक्रिया में विद्यालय के 165 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर स्वच्छ एवं निष्पक्ष मतदान किया। मतदान समाप्ति पर मतगणना पदाधिकारी के रूप में विद्या मिश्रा, सुनीता कुमारी कांत, मीनू कुमारी ने प्रधानाध्यापक के निर्देशन में मतगणना कार्य की समाप्ति किया। वर्ग 8 की छात्रा रिया कुमारी प्रधानमंत्री के लिए निर्वाचित घोषित हुई, उप प्रधानमंत्री खुशी कुमारी एवं आदित्य कुमार निर्वाचित हुआ। उप शिक्षा मंत्री नूरअफसा प्रवीण आपदा मंत्री खुशी कुमारी एवं तैबा प्रवीण निर्वाचित हुई। मीना मंच की अध्यक्ष मुस्कान कुमारी, विद्यालय के मॉनिटर निक्की कुमारी, सांस्कृतिक एवं खेल मंत्री मेराज अंसारी, जल एवं कृषि मंत्री अभिषेक कुमार निर्वाचित हुआ।
स्वच्छ एवं निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया में विद्यालय के शिक्षक रणवीर प्रसाद, उमा कुमारी, प्रेमनाथ ठाकुर, सुनील कुमार कपड़ी, अर्चना, रिंकू कुमारी, शिक्षा सेवक रिंकी कुमारी आदि ने सहयोग किया।
मतदान प्रक्रिया द्वारा मंत्रिमंडल के सदस्यों के निर्वाचित होने पर प्रधानाध्यापक ने प्रसन्नता जाहिर किया।