MADHUBANI / LADANIA NEWS :
मधुबनी/लदनियां: मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड निर्माण कामगार फेडरेशन बिहार के मधुबनी जिला इकाई निर्माण कामगार यूनियन प्रखंड लदनियां का दूसरा अंचल सम्मेलन लौकहा रोड नेताजी चौक लदनियां में दिनेश कुमार के अध्यक्षता में आयोजित हुआ। उक्त सम्मेलन का उद्घाटन बिहार बाल संरक्षण आयोग की सदस्या संगीता ठाकुर, जिला महासचिव दिनेश कुमार भगत, रामकृष्ण ठाकुर एवं देव प्रसाद शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
आयोजित सभा की अध्यक्षता दिनेश कुमार भगत ने किया, तो कार्यक्रम का संचालन रास लाल पासवान ने किया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में दिनेश कुमार भगत ने बिहार सरकार द्वारा संचालित मजदूरों के लिए लाभकारी योजनाओं से मिलने वाली लाभ पर विस्तार से चर्चा किया। उन्होंने संगठन के माध्यम से मिले सहयोग से अब तक प्राप्त लाभ पर भी विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि संगठन को और मजबूत और धारदार बनाने की आवश्यकता है।
कार्यकारणी सदस्य को प्रखंड सचिव देव प्रसाद शर्मा ने संवोधन में राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में नियमित कानून पर सरकार से पुनः विचार करने की आग्रह किया। उन्होंने इस महंगाई के दौर में 6000 रुपए से 7000 पेशन और जीवन बीमा का लाभ श्रमिकों को मिलना चाहिए एवं पूर्व के सत्यापन समिति को पुनः लागू करने की बात की जानी चाहिए।
बाल संरक्षण आयोग की सदस्या संगीता ठाकुर ने सभी बातों पर ध्यान देते हुए कहा कि मजदूरों की मांग को सरकार तक पहुंचाने का भरसक प्रयास रहेगी, साथ ही असहाय परिवारों के लिए सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी सरकारी सहायताओ पर बारीकी से विचार किया जाएगा। मेरा प्रयास होगा कि श्रमिक जिस पर राजा से रंक तक निर्भर करता है, उसे प्राथमिकता के आधार हर सम्भव सहायता दिया जाय। उन्होंने अपने संबोधन में असहाय मजदूर के परिवारों को जो लाभ मिलना चाहिए, उस पर ज्यादा ध्यान देने के लिए संगठन से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को प्रेरित किया।
उक्त सम्मेलन का संबोधन हरि नारायण पासवान उप मुख्या, यादव रामशरण ठाकुर, श्री ठाकुर, मोती ठाकुर, मोहम्मद अताउल्लाह, मोहम्मद इस्लाम, श्याम नारायण ठाकुर, गोपाल ठाकुर, देवनारायण ठाकुर, लक्ष्मी सिंह, बिंदेश्वर राम, बेचन ठाकुर, सुकन मंडल, बीना देवी, अरमान खातून, सुशील मंडल आदि ने संबोधित किया। सम्मेलन के माध्यम से 31 सदस्य समिति का गठन किया गया। सम्मेलन के अंत में राज नंदन ठाकुर बासोपट्टी ने भी अपनी उपस्थित दर्ज कराई।