MADHUBANI / KHAJAULI NEWS :
मधुबनी/खजौली : मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड के स्थानीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कस्तूरबा गांधी का जन्म दिवस मनाया गया। इस दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हितेश भार्गव के नेतृत्व में कस्तूरबा गांधी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। वहीं, विद्यालय की छात्राओं के बीच विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
छात्राओं के बीच चित्रकला, कहानी लेखन, खेल-कूद, गायन, वादन एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अव्वल आने वाली छात्राओं को विद्यालय के संचालक द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इस मौके पर संचालक ललन कुमार सिंह, वार्डन सरिता कुमारी, शिक्षिका मंजू देवी, रेखा ठाकुर, फूल कुमारी, रीता यादव सहित अन्य शिक्षिका मौजूद थे।