मधुबनी/जयनगर: मधुबनी जिले के जयनगर में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर चल रहे राज्यव्यापी “चलो बुथ की ओर” अभियान के तहत शनिवार को जयनगर प्रखण्ड के पड़वा बेल्ही पंचायत के हनुमाननगर गांव मे वरिष्ठ नेत्री तथा कांग्रेस पार्टी के प्रदेश डेलीगेट मीना देवी कुशवाहा के संयोजकत्व मे एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमे वक्ताओ ने देश की वर्तमान स्थिति मे परिवर्तन के लिये कांग्रेस पार्टी को मजबुत बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओ ने कहा कि 33-खजौली विधानसभा क्षेत्र मे कांग्रेस पार्टी की जड़े काफी मजबुत है। यहां से काग्रेस के उम्मीदवारो ने नब्बे के दशक तक कई बार जीत का परचम लहराया है। इलाके मे कांग्रेस की अपनी साख है।यहां के लोगों का कांग्रेस के काफी लगाव पूर्व से बना हुआ है। ऐसी स्थिति मे सभी बुथों पर कम-से-कम दस नौजवानो को सक्रिय रखने का पार्टी का निर्णय स्वागत योग्य कदम है और इसे कार्यान्वित करने के लिये जिला एवं प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी संकल्पित है।
इस मौके पर उपस्थित जनसमुह ने 33-खजौली विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवारी की जबरदस्त मांग की। कहा कि इस इलाके मे कांग्रेस के कई ऐसे नेता है, जो अभी भी इस क्षेत्र मे जीत का परचम लहराने की कूबत रखते है।
पार्टी के प्रदेश डेलीगेट मीना देवी कुशवाहा को मजबुत, संधर्षशील व जीताऊ उम्मीदवार वताया गया।
कार्यक्रम मे शामिल कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष नित्यानन्द झा, पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष रामचंदर साह तथा युवा नेता मुकेश सिंह आदि ने जनसमुह की भावनाओ से पार्टी नेतृत्व को अवगत कराने का संकल्प व्यक्त किया।
वक्ताओ ने कहा चलो बुथ की ओर कार्यक्रम का आयोजन निरंतर सभी पंचायतो मे किया जायेगा, जिससे पार्टी का आम मततादाओ से सम्बंध और मजबुत बन सके।
इस मौके पर वक्ताओ ने भाजपा सरकार को सभी मोर्चे पर विफल बताते हुये कहा कि अब देशवासियो का भाजपा सरकार से मोहभंग हो चुका है। सर्वहारा वर्ग की राजनीती कर रही कांग्रेस लोगों की पहली पसन्द बनता जा रहा है।
इस मौके पर प्रखण्ड कांग्रेस किसान सेल के अध्यक्ष संजय सिंह, मो० आरिफ, कपिलदेव साह, कारी यादव, मुन्ना सिंह, हरि यादव, रामसेवक मरीक, पूरन यादव, मो. चांद, उपेन्द्र पासवान, सत्तो यादव, सुरेश पासवान, घुरन पासवान, सरोज सिंह, गनौर पासवान, फिरन यादव, कारी यादव, सरोज सिंह, रामविलास पासवान समेत अन्य कई कोंग्रेसी उपस्थित रहे।