मधुबनी: मधुबनी में भारतीय जनता पार्टी के नया जिला कार्यालय के सभागार में जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा की अध्यक्षता और जिला महामंत्री सुबोध कुमार चौधरी के संचालन में 06 अप्रैल को पार्टी का 45वां स्थापना दिवस को लेकर जिला स्तरीय कार्यकारिणी के कार्य को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की गई।
कार्यक्रम के शुरुआत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर वंदे मातरम गीत गाकर एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि प्रदेश सह कोषाध्यक्ष आशुतोष सिंह, विधान परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर, जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा, मेयर अरुण राय, देवेंद्र कुमार यादव, प्रमोद सिंह, सुबोध चौधरी, रंजीत यादव, सरोज सिंह को मिथिला परंपरा अनुसार पाग, दोपट्टा पहना कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश सह कोषाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने विस्तारपूर्वक संगठन की मजबूती के साथ 6 अप्रैल 1980ई. को पार्टी की स्थापना दिवस पर चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 45 वर्षों से हमारे कार्य करता सभी राज्यों में भाजपा संगठन को सींचने का काम किया। पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी बने। आगामी 6 अप्रैल को सभी मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी अपने-अपने आवास पर पार्टी का झंडा लगाएंगे, साथ ही उसी दिन रामनवमी के अवसर पर भगवान श्री राम का भी झंडा लगाएंगे। कहा कि वफ्क बिल संशोधन पर सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में मां सीता जी का भव्य मंदिर निर्माण होगा।
इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर ने कहा कि भाजपा का चुनावी सफलता एवं संगठन का विस्तार भारतीय राजनीति में लाया गया परिवर्तन पर बल दिया।
वहीं, मधुबनी मेयर अरुण कुमार राय ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 24 अप्रैल को मधुबनी आगमन होने जा रहा है, जिसके मद्देनज़र 8 एवं 9 अप्रैल को विधानसभा स्तरीय बैठक करना है।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रमिला पुर्वे, राधा देवी, माला देवी, सतीश ठाकुर, प्रशांत ठाकुर, मनोज कुमार मुन्ना, श्रवण कुमार पुर्वे, अमरनाथ प्रसाद, संजीव कुमार बादल, महेंद्र पासवान, रणधीर खन्ना, संजय महतो, शेखर सुमन, कन्हैया साह, आदित्य झा, नागेंद्र राउत, पवन शाह, पवन झा, अनिल सिंह, मृत्युंजय कुमार कुंदन, अविनाश पासवान, शंभू झा, कुशेश्वर कुशवाहा, रितु देवी, प्रभात सिंह, अरविंद तिवारी, नगर अध्यक्ष पिंटू रौनियार, राम सकल यादव, शिव शंकर पांडे, सुशील सहनी, राज किशोर बुलेट, अरुण राय, शिवनाथ दास, कविता झा, अशोक राम, चंदन चौधरी, मनीष कर्ण, प्रभात सिंह, मीनाक्षी श्रीवास्तव, अरविंद तिवारी, अजय भगत सहित सभी मंडल अध्यक्ष जिला पदाधिकारी और देवतुल्य कार्यकर्ता शामिल हुए।