मधुबनी: बिहार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव वरिष्ट कांग्रेस नेता कृष्ण कांत झा ‘गुड्डू’ ने मधुबनी जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष अतिपिछड़ा जाति से आने वाले सुबोध कुमार मंडल को बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त किया नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई एवँ शुभकामना दी है।
उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व सोनियां गांधी, मल्लिका अर्जुन खड्गे, हमारे नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी की सोच एवं निर्देश के आलोक में बिहार में सामाजिक सरोकार के आधार को मजबूत करने के लिए बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, प्रभारी सचिव सुशील कुमार पासी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार राम, विधान परिषद में पार्टी के नेता डॉ० मदन मोहन झा, विधान सभा मे पार्टी के नेता डॉ० शकील अहमद खान, प्रभारी सचिव शह्ननवाज़, देवेंद्र यादव एवं जिला ऑब्जर्वर बलजीत सिंह, मुकेश रॉय वगैरह को जो जिम्मेदारी दी, उसे इन सभी ने बखूबी निभाया है। मिथिलांचल कांग्रेस का गढ़ रहा है। मधुबनी में आजादी के बाद से आज तक कांग्रेस ने ब्राह्मण अध्यक्ष ही बनाया। निवर्तमान अध्यक्ष मनोज मिश्र भी दक्षता से अपना कार्य करने का प्रयास कर रहे थे। बीच में परिवर्तन हुआ और हमलोग हम पार्टी नेतृत्व का स्वागत करते हैं और उनके विचारों को सहर्ष स्वीकार करते हुए अध्यक्ष को हर सम्भव सहयोग देने का भरोसा देते हैं। साथ ही शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद-साधुवाद देते हैं।
इस मौके पर बधाई देने वालो में पूर्व मंत्री वरिष्ट नेता तारीक अहमद, पूर्व मंत्री डॉ० शकील अहमद, डॉ० अखिलेश प्रसाद सिंह, पूर्व मंत्री डॉ० मदन मोहन झा, पूर्व मंत्री कृपा नाथ पाठक, प्रेम चंद्र मिश्रा, भावना झा, प्रो० मुनेश्वर यादव, संजय कुमार मिश्र, अनिल कुमार झा, सुनील कुमार झा, रंजन कुमार झा, संजय झा, विभाकर झा, शेवाल सिंह, बिजय कुमार झा, भोला, ब्रिज किशोर यादव, मो० शमीम, छत्रधर झा, धर्मेंद्र मिश्र, प्रशांत कुमार झा, आलोक झा, विनय झा, अंकित झा, मो० साबिर, मो० अकील, धनेश्वर ठाकुर, अमर नाथ झा, राजेश ठाकुर पिंटू, सुनील कुमार झा, विनोद यादव, राजेंद्र यादव, शशिधर झा, सच्चिदानंद झा, सुबोध कुमार झा, अनिल कुमार झा, अनिल नाथ झा, अजय कुमार झा, कन्हैया झा, मुकेश झा, पूर्व प्रमुख चन्द्रकिशोर मंडल, गंगाधर पासवान, मो० शमशूल हक, मो० फारूख, प्रवीण कुमार झा, शकील अहमद, सुजीत कुमार झा, कौशल किशोर चौधरी, दिलीप कुमार झा आदि लोग शामिल हैं।