मधुबनी/खजौली: मधुबनी जिले के खजौली विधानसभा के भाजपा विधायक अरुण शंकर प्रसाद को सचेतक बिहार विधानसभा सत्तारूढ़ दल बनाए जाने पर बुधवार को प्रखंड के एक निजी स्कूल के सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा पश्चमी मंडल अध्यक्ष विनोद पांडेय ने किया, वहीं संचालन महा मंत्री सुमित कुमार सिंह ने किया।
इस दौरान एनडीए कार्यकर्ताओं के द्वारा सत्तारूढ़ दल के सचेतक सह विधायक अरुण संकर प्रसाद को फूल माला, पाग एवं दोपट्टा से सम्मानित किया गया।
इस दौरान उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि यह सम्मान खजौली विधानसभा क्षेत्र के आम अवाम सहित एनडीए कार्यकर्ता की सम्मान है। उन्होंने आश्वासन दिया कि विधानसभा में जनता की आवाज मजबूती से लगातार उठाते रहेंगे।
इस मौके पर प्रखंड प्रमुख कुमारी उषा, विधायक प्रतिनिधि संभुनाथ ठाकुर, जीप सदस्य जितेन्द्र कुमार भारती, जिला महामंत्री सरोज सिंह, मुखिया अर्जुन सिंह, कुंदन सिंह, सरपंच सुप्रिया सिंह, अनीश झा, बबिता देवी, आभा देवी, वीणा दास, अनिता देवी, सुरेंद्र सिंह, दिलीप झा, श्याम साहू, दिनेश मिश्र, पूर्व सरपंच शिव शंकर साह सहित अन्य मौजूद थे।