मधुबनी/खजौली: जिले के खजौली प्रखंड के सुक्की खेल मैदान में आगामी 31 मार्च को कमला स्पोट्र्स सुक्की के तत्वावधान में अंतरराज्यीय महिला पुलिस फुटबाॅल टुर्नामेंट का आयोजन किया गया है, जिसमें औरंगाबाद ब्लास्टर महिला पुलिस फुटबाॅल टीम एवं कोलकाता टायगर महिला पुलिस फुटबाॅल टीम भाग लेगी। खेल की सफल संचालन को लेकर सभी प्रकार की आधारभूत आवश्यकताओं की व्यवस्था की जा रही है। शनिवार को औरंगाबाद टीम के व्यवस्थापक-सह-खजौली थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, स्थानीय मुखिया अशोक कुमार सिंह, कमेटी के अध्यक्ष व पैक्स अध्यक्ष-सह-जदूय के प्रखंड अध्यक्ष रामबाबू सिंह, सचिव मनोज शर्मा, कौशल कुमार नायक, सत्यराम सिंह, संजय कुमार सिंह सहित अन्य ने खेल मैदान का निरीक्षण किया। मैदान में किसी प्रकार की त्रुटि न हो इससे संबंधित सभी बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए इसका समाधान की ओर पहल करने की बात हुई कमेटी ने खजौली प्रखंड सहित आसपास क्षेत्र के अधिक से अधिक खेल प्रेमियों से खेल देखने के लिए आने की अपील की है। इस निरीक्षण के मौके पर मुखिया अशोक कुमार सिंह, खेल कमिटी के सचिन मनोज कुमार शर्मा, प्रखंड जदयू अध्यक्ष सह सुक्की पंचायत पैक्स अध्यक्ष रामबाबू सिंह, कौशल कुमार सिंह, सतराम सिंह, संजय कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
latest news*
- रालोसपा के प्रत्याशी माधव आनंद ने किया अपना नामांकन
- दो बार राजद से जीत हासिल कर चुके पूर्व विधायक को टिकट नहीं मिलने से नाराजगी
- जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने परिवहन कोषांग की तैयारियों का किया समीक्षा
- स्वीप के निर्देशन में लदनियां में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
- 37-राजनगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुजीत पासवान ने किया नामांकन
- छठवें दिन झंझारपुर एवं राजनगर विधानसभा से तीन-तीन अभ्यर्थियों ने किया नामांकन का पर्चा दाखिल
- 36-मधुबनी विधानसभा से राजद विधायक ने भरा नामांकन
- 33-खजौली विधानसभा से आरजेडी प्रत्याशी ब्रज किशोर यादव को मिला सिंबल