बुधवार को जिले के खजौली प्रखंड के विलट सिंह बालिका प्लस टू विद्यालय में सिडबी के सहयोग से डब्ल्यूईसीएस संगठन ने पिंक रूम का विधिवत रूप से उद्घाटन किया। इस दौरान छात्राओं को सैनिटरी पैड के उपयोग और उसे सही तरीके से डिस्पोज करने की जानकारी दी गई। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में संगठन की अध्यक्ष कल्पना झा, सचिव प्रीति सिंह, उपाध्यक्ष अंजना कुमारी, कोषाध्यक्ष माला कुमारी, ममता कुमारी और पंकज कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। इस दौरान वक्ताओं ने छात्राओं को सैनिटरी पैड की जरूरत और स्वच्छता के महत्व पर विस्तार से जानकारी दिया। सचिव प्रीति सिंह ने कहा कि शिक्षित और स्वस्थ रहना जरूरी है। लड़कियों को अपनी सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए। मासिक पीरियड को लेकर किसी भी प्रकार की संकोच नही करना चाहिए। महिलाओं की शरीर स्वस्थ्य रहने के लिए समय से मासिक पीरियड होना जरूरी है। यह प्रकृति की एक नेचुरल देन है, जिससे डरना नहीं चाहिए। वहीं ममता कुमारी ने कहा कि स्कूल में पिंक रूम बनाया गया है। यहां छात्राएं पीरियड के दौरान सैनिटरी पैड ले सकती हैं। डिस्पोजल के लिए मशीन भी लगाई गई है। आराम के लिए बेड की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिसे छुआछूत से नहीं जोड़ना चाहिए। समाज की इस रूढ़िवादी सोच को तोड़ना जरूरी है। इस मौके पर प्रधानाचार्य अबरार अहमद सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक शिक्षिका मौजूद थे।
latest news*
- रालोसपा के प्रत्याशी माधव आनंद ने किया अपना नामांकन
- दो बार राजद से जीत हासिल कर चुके पूर्व विधायक को टिकट नहीं मिलने से नाराजगी
- जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने परिवहन कोषांग की तैयारियों का किया समीक्षा
- स्वीप के निर्देशन में लदनियां में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
- 37-राजनगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुजीत पासवान ने किया नामांकन
- छठवें दिन झंझारपुर एवं राजनगर विधानसभा से तीन-तीन अभ्यर्थियों ने किया नामांकन का पर्चा दाखिल
- 36-मधुबनी विधानसभा से राजद विधायक ने भरा नामांकन
- 33-खजौली विधानसभा से आरजेडी प्रत्याशी ब्रज किशोर यादव को मिला सिंबल