- विधायक पूर्णिमा साहू भी रहीं मौजूद
खबर दस्तक
जमशेदपुर :
जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित आकाशदीप प्लाज़ा के मिराज सिनेमा में पोटका विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बालकाल्य पर आधारित डॉक्यूमेंट्री ‘चलो जीते हैं’ का अवलोकन किया। जिसमें पोटका, कोवाली, आसनबनी, बागबेड़ा, घाघीडीह एवं सुंदरनगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने लघु फ़िल्म देखी। फिल्म के दौरान सिनेमा हॉल में कई बार भारत माता की जय और नरेन्द्र मोदी के नारे लगे। इस दौरान जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा मुख्यरूप से मौजूद रहे।