- 10 सितंबर को 11 दिन तक सुबह सात बजे से 11 बजे रात तक रहेगा लाइन बाधित
खबर दस्तक
झंझारपुर/मधुबनी :
मधुबनी जिले के झंझारपुर अनुमंडल के भीठ भगवानपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र में दस एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है, जिसके कारण विद्युत शक्ति उपकेन्द्र भीठ भगवानपुर की सभी 11 केवी फीडर में 7:00बजे सुबह से 11:00दिन तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं 11:00 के बाद रोटेशन पर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। उक्त बातों की जानकारी विद्युत कार्यपालक अभियंता रमेश कुमार ने प्रेस को दी है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि अपने अनुसार समय का समायोजन कर जरूरी काम निपटा लें। ये कार्य आगामी निर्धारित समय 10.09.2025 से पूर्ण क्षमता पर पुनः आम दिनों की तरह विद्युत आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
वहीं सहायक विद्युत अभियंता रविंद्र कुमार ने बताया की विद्युत आपूर्ति की मांग प्रतिदिन बढ़ती जा रही है एवं आने वाले त्योहारों को ध्यान में रखते हुए यह क्षमता वृद्धि की जा रही है, ताकि विद्युत उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निरंतर विद्युत आपूर्ति की जा सके। 11 केवी फीडर से पारसमणी, नवादा, भीठ भगवानपुर और बरसाम प्रभावित रहेगा। पावर ट्रांसफार्मर 5 एमभीए से 10 एमभीए में क्षमता विस्तार होने से लगभग 20,000 उपभोक्ता को गुणवत्ता के साथ 24 घंटा निर्बाध विद्युत आपूर्ति होती रहेगी।