- भारत में रहकर पाकिस्तान की बात करने वाले भारत छोड़
- कहा ट्रंप के देश में खलबली, भारत बनेगा स्वावलंबी
खबर दस्तक
भागलपुर :
भागलपुर में कांग्रेस और आरजेडी द्वारा दिए गए नारे “वोट चोर, गद्दी छोड़” का भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और भारत सरकार के पूर्व मंत्री अश्विनी चौबे ने कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने भागलपुर में प्रेस से बातचीत करते हुए कांग्रेस और आरजेडी पर जमकर निशाना साधा
अश्विनी चौबे ने कहा कि चारा चोर-बिहार छोड़, नेशनल हेराल्ड में हेरा-फेरी करने वाले भारत छोड़, भारत में रहकर पाकिस्तान की बात करने वाले गद्दारों और भ्रष्टाचारियों को भारत छोड़ देना चाहिए। बीजेपी नेता ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि चोर मचाए शोर, कुछ वैसा ही बिहार में राहुल और तेजस्वी ने कर रखा है। वोट अधिकार यात्रा और रैली के नाम पर यह लोग केवल भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पहले के समय जब बूथ लूट होती थी, उस दौरान हत्याएं होती थीं। उस समय किसका शासनकाल था, यह बिहार की जनता भली-भांति जानती है, अब वही लोग लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं।
अश्विनी चौबे ने कांग्रेस और आरजेडी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और गद्दारी करने वाले किसी भी हाल में देश और बिहार की राजनीति में स्वीकार्य नहीं हो सकते।
उन्होंने कहा कि ट्रंप के देश में भूचाल आने वाला है। खलबली शुरू हो गई है। भारत अब विकल्प की तलाश में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक नीति देश की अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने में लगी है। चौबे ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पोखरण परमाणु परीक्षण का जिक्र करते हुए कहा कि उस वक्त अमेरिका ने भारत को आंख दिखाई थी, लेकिन अटल जी ने स्वावलंबन से उसका जवाब दिया था।
आपातकाल पर कांग्रेस को घेरा पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस और आरजेडी से तीखे सवाल पूछते हुए कहा कि आपातकाल के समय जयप्रकाश नारायण को स्वीट पॉइजन किसने दिया? बिहार के दिग्गज कांग्रेसी नेता ललित नारायण मिश्र की हत्या किसने कराई? यह मनगढ़ंत बातें नहीं हैं, बल्कि तत्कालीन जस्टिस तारकुंडे की रिपोर्ट इसका सबूत है। कांग्रेस और आरजेडी को इसका जवाब देना चाहिए।
भागलपुर से चुनाव लड़ने पर दिया जवाब बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भागलपुर से संभावित उम्मीदवार पर चौबे ने साफ कहा कि भागलपुर से न तो अश्वनी चौबे और न ही शाहनवाज हुसैन चुनाव लड़ेंगे। हम दोनों पार्टी के लिए पूरी तरह समर्पित हैं और संगठन व प्रचार कार्य में लगे हुए हैं।