- मिली बड़ी जिम्मेदारी
खबर दस्तक
रहिका / मधुबनी :
मधुबनी जिला मुख्यालय से सटे रहिका थाना के थानाध्यक्ष के पद पर आनंद कुमार कश्यप ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। आनंद कुमार।कश्यप को एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बताते चले की आनंद कुमार कश्यप समस्तीपुर जिले के बिभूतिपुर थानाध्यक्ष के पद पर लगभग डेढ़ वर्षो का कार्यकाल रहा। जिला स्थानांतरण के बाद मधुबनी जिले के रहिका थाना में थानाध्यक्ष के पद पर उनको बड़ी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का मौका मिला है। समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना में अपनी त्वरित कार्रवाई और सख़्त कार्यशैली के लिए चर्चित रहे आनंद कुमार कश्यप को अब एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। रहिका थाना मे पदभार ग्रहण करते ही रहिका प्रखंड प्रमुख, पंचायत समिति सदस्य, नितीश कुमार ने सम्मान किया। सूत्रों का कहना है कि कुमार कश्यप का पूर्व से ही नेतृत्व अनुभव और क़ानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ साथ उनकी जनता के बीच अच्छी पकड़ रही है। नए थानाध्यक्ष के पदभार ग्रहण करते ही शुभकामनायें देने पहुचे रहिका प्रखंड प्रमुख पति गोविन्द मंडल, रहिका पंचायत समिति सदस्य, नितीश कुमार के साथ अन्य
जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।

